फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Youth involved in theft in temples caught from CCTV footage

Hamirpur (Himachal) News: सीसीटीवी फुटेज से धरा मंदिरों में चोरी करने वाला युवक

Sat, 08 Feb 2025 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 08 Feb 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। मंदिरों में चोरी करने वाले युवक को सुजानपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को धर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने इसे सिहोरबल्ला से पकड़ा।
विज्ञापन

पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बीती रात को सुजानपुर बस अड्डा के पास मंदिर में मेघ सिंह निवासी चमियाणा चोरी के इरादे से आया था, लेकिन मंदिर में गल्ला नहीं था, तो उसने वहां रखे केले खा लिए। मंदिर के सीसीटीवी फुटेज में वह कैद न हो, इसके लिए वह सीसीटीवी की तारें सहित अन्य संबंधित सिस्टम को तोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

सुबह जब लोगों ने सीसीटीवी की तारें टूटी देखीं तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज में व्यक्ति की पहचान हुई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी को सिहोरबल्ला से पकड़ा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान यह बात भी सामने आई है कि इसी आरोपी ने ही कुछ दिन पहले सुजानपुर के अन्य मंदिर में चोरी करने का प्रयास किया था। उस दौरान आरोपी ने सरिये से मंदिर का दान पात्र तोड़ने का प्रयास किया था, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाया था।
चोरी की राशि से करता है नशा, पांच महीने पहले भी पकड़ा

आरोपी को पांच महीने पहले भी मंदिर में चोरी करने के मामले में पकड़ा था। जांच में पाया गया कि आरोपी चोरी किए गए रुपये से शराब सहित अन्य नशे का सामान खरीदता है। आरोपी मानसिक रूप से भी परेशान बताया जा रहा है। आरोपी अपने घर भी कभी-कभी जाता है और सिहोरबल्ला में अधिकतर अपने मित्र के पास रहता है।

कोट

सुजानपुर के मंदिरों में चोरी करने के आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान हुई है। मामले की छानबीन जारी है।
-भगत सिंह ठाकुर, एसपी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed