{"_id":"5f26f49f8ebc3e9fa45f8aeb","slug":"youth-hang-hamirpur-hp-news-sml3404460184","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकासनगर के युवक ने फंदा लगाया, बेसुध हालत में टांडा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकासनगर के युवक ने फंदा लगाया, बेसुध हालत में टांडा रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत विकासनगर का युवक रविवार सुबह गांव की पुलिया पर कपड़े का फंदा बनाकर लटक गया। फंदे पर लटकने से पहले उसने अपने मामा को फोन कर सूचना दी कि वह आत्महत्या करने वाला है और उसकी कब्र में मिट्टी डालने आ जाना। इसके बाद युवक के पांव कुछ देर बाद जमीन से लग गए। जिस कारण उसकी मौत नहीं हुई। मामा ने फोन आने के बाद उसके परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने जब उसे पुलिया के नीचे लटका हुआ पाया तो उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले आए। जहां से उसे टांडा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
नजीर दीन (33) पुत्र बाबू दीन निवासी गांव विकासनगर डाकघर दड़ूही तहसील व जिला हमीरपुर दूध आदि बेचने का काम करता है। रविवार सुबह करीब सवा आठ बजे उसने गांव के श्मशानघाट के पास पुलिया से फंदा लगा लिया। युवक शादीशुदा है और उसके दो छोटे बच्चे हैं। थाना प्रभारी सदर संजीव गौतम का कहना है कि युवक के इस कदम को उठाने के कारणों का पता नहीं चला है। अभी वह बयान देने की हालत में नहीं है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।