{"_id":"658c66cecc4f9836d402f056","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-after-being-hit-by-car-fear-of-murder-expressed-hamirpur-hp-news-c-399-1-sml1031-84114-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: कार की चपेट में आने से युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की जताई आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: कार की चपेट में आने से युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की जताई आशंका
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। नादौन के वार्ड नंबर छह निवासी युवक की मंगलवार देर शाम भरमौटी चौक पर कार की चपेट में आने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। प्रारंभिक साक्ष्यों को आधार मान कर पुलिस ने हिट एंड रन का केस दर्ज किया है।
दूसरी ओर मृतक के परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने आरोपी के वाहन को जब्त कर लिया। डीएसपी हेडक्वार्टर रोहिन डोगरा ने नादौन थाना पहुंचकर आरोपी चालक और एक अन्य शिकायतकर्ता से पूछताछ की है। मृतक की पहचान 38 वर्षीय शशि कुमार के रूप में हुई है। वह क्षेत्र में ही कारपेंटर का कार्य करता था। शशि के पिता धर्म सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम करीब सात बजे शशि उनके पड़ोस में रहने वाले सुभाष के कहने पर उसके साथ कहीं लकड़ी का काम करने गया था। इसके बाद रात को पौने 11 बजे सुभाष ने फोन पर सूचना दी कि शशि किसी वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया है और नादौन अस्पताल में है। अस्पताल पहुंचने पर परिजनों को पता चला कि शशि की मौत हो गई है।
पुलिस को दिए बयान में सुभाष ने कहा कि रात के समय उसने शशि को घर के निकट ही अपनी गाड़ी से उतारा था और निकट ही गाड़ी पार्क करके जब वह वापस अपने घर की ओर जा रहा था तो शशि को सड़क किनारे गिरा हुआ देखकर उसे लिफ्ट लेकर नादौन अस्पताल लाया। जहां उसकी मौत हो गई। उधर, डीएसपी हेडक्वार्टर रोहिन डोगरा ने कहा कि नादौन थाने में हिट एंड रन का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।