{"_id":"6117d1f98ebc3ee04517d35d","slug":"youth-dies-outside-dispensary-in-jahu-hamirpur-hp-news-sml3804145132","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाहू में डिस्पेंसरी के बाहर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाहू में डिस्पेंसरी के बाहर युवक की मौत
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत जाहू कस्बा में डिस्पेंसरी के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला है। हालांकि युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। युवक घर से निकलने के बाद डिस्पेंसरी के पास अचानक गिर गया। जब लोगों ने उसे देखा तो वह मर चुका था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विनय कुमार (25) निवासी जाहू खुर्द शनिवार दोपहर को अपने घर से निकलकर कहीं जा रहा था कि जाहू डिस्पेंसरी के पास वह अचानक अचेत होकर जमीन पर गिर गया। इससे उसके सिर पर भी चोट आई हैं, लेकिन युवक के मौत के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही युवक की मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
युवक अविवाहित था और गोवा के एक होटल में नौकरी करता था। एसएचओ भोरंज छोटे राम चौधरी ने कहा कि युवक की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।