{"_id":"5dc5a8eb8ebc3e5b586e6f2a","slug":"youth-dead-in-sujanpur-hamirpur-hp-news-sml313527299","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुजानपुर में युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुजानपुर में युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत
विज्ञापन
सुजानपुर/हमीरपुर। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत स्थानीय कस्बे में अपने एक रिश्तेदार के किराये के मकान में रुके युवक की शुक्रवार को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया है। जहां शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
वहीं, पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। प्रवीण कुमार (26) पुत्र पृथ्वी पाल निवासी गांव धलारा तहसील संधोल जिला मंडी नोएडा में निजी कंपनी का कर्मचारी था। वह कुछ दिन पूर्व ही घर आया था और अपने चाचा-चाची के साथ सुजानपुर स्थित उनके किराये के मकान में रुका था। शुक्रवार सुबह उसके चाचा-चाची ड्यूटी पर चले गए। जैसे ही दोपहर करीब डेढ़ बजे उसकी चाची वापस आई तो देखा कि प्रवीण कंबल ओढ़ कर सोया हुआ है। उसने उसे उठाने के लिए आवाजें लगाईं, लेकिन वह नहीं उठा। इसके बाद जब उसने उसे हिलाया तो वह अचेत पड़ा हुआ था। उसने आसपास के लोगों के साथ प्रवीण को सुजानपुर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक अविवाहित था। थाना प्रभारी सुजानपुर सुभाष शास्त्री का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेजा गया है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस छानबीन कर रही है।