फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   youth congress burnt effigy of government in Nadaun

नादौन में युकां ने जलाया सरकार का पुतला

Sat, 27 Feb 2021 12:46 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
youth congress burnt effigy of government in Nadaun
विधानसभा प्रकरण के विरोध में प्रदर्शन करते युकां नादौन के कार्यकर्ता। - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन। विधानसभा में शुक्रवार को हुए प्रकरण को लेकर युवा कांग्रेस ने नादौन में प्रदर्शन किया। संगठन के जिला प्रभारी अनिल अग्निहोत्री की अगुवाई में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस अड्डा के साथ सटे इंद्रपाल चौक पर सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार तानाशाही पर उतर आई है। उन्होंने शिमला प्रकरण पर जमकर रोष व्यक्त किया और कांग्रेस विधायकों पर की गई कार्रवाई की निंदा की। उन्होंने कहा कि चुने गए प्रतिनिधियों के साथ किए गए दुर्व्यवहार को कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जब तक यह बर्ताव करने वाले लोग माफी नहीं मांगेंगे तब तक युवा कांग्रेस विभिन्न स्तरों पर प्रदर्शन करती रहेगी। बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है। वहीं, प्रदेश सरकार आम लोगों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है, जिसे सहन नहीं किया जा सकता है। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष मोंटी संधू और ब्लॉक कांग्रेस ओबीसी सेल के अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने चेतावनी दी कि यदि उक्त प्रकरण को लेकर माफी नहीं मांगी तो संघर्ष और तेज कर दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव सुक्रांत भाटिया, जिला महासचिव मनु डोगरा, जोगी सेठी, ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी, विकास, गोल्डी और अशोक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed