{"_id":"69d2b3df58eba29c4204748a","slug":"you-will-receive-a-notice-for-not-registering-your-dog-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-189185-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: कुत्ते का पंजीकरण न करवाने पर मिलेगा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: कुत्ते का पंजीकरण न करवाने पर मिलेगा नोटिस
Mon, 06 Apr 2026 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर(हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर के वार्डों में पालतू कुत्तों का पंजीकरण न करवाने वाले पशु मालिकों को अब नोटिस जारी होंगे। पालतू कुत्तों के पंजीकरण को लेकर नगर परिषद ने सख्त रुख अपनाने का निर्णय लिया है।
लंबे समय से लोगों को जागरूक करने और पंजीकरण करवाने के लिए बार-बार अपील करने के बावजूद पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण नहीं हुई है। नगर परिषद कार्यालय में पिछले पांच महीनों में नौ वार्ड में मात्र पांच पालतू कुत्तों का ही पंजीकरण हुआ है। पंजीकरण को लेकर समय-समय पर सार्वजनिक नोटिस, घोषणाएं और जागरूकता सत्रों का आयोजन भी किया गया। इसके बावजूद अधिकांश पशु मालिकों ने पंजीकरण नहीं करवाया।
सुजानपुर मुख्यालय में बीते माह लावारिस कुत्ते ने दो दिन के भीतर आठ लोगों को काटकर घायल कर दिया था। वहीं, शहरवासियों का कहना है कि शहर में कई ऐसे पालतू कुत्ते हैं, जिन्हें बिना किसी निगरानी के खुले में छोड़ दिया जाता है। इससे न केवल गंदगी फैलती है, बल्कि बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी खतरा पैदा होता है।