फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Yoga creates balance between mind and body: Verma

योग से मन और शरीर का बनता है संतुलन : वर्मा

Fri, 21 Jun 2024 06:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 06:03 PM IST
विज्ञापन
आयुष विभाग ने करवाए योगाभ्यास कार्यक्रम, 25,999 लोगों ने किया योग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिला आयुष अधिकारी डॉ. देशराज वर्मा ने कहा कि 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को आयुष विभाग ने जिलेभर में 12 स्थानों पर योगाभ्यास सत्र आयोजित किए। हमीरपुर के बचत भवन, एनआईटी परिसर, कॅरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी, कोर्ट कांप्लेक्स हमीरपुर, राजकीय होर्टिकल्चर काॅलेज नेरी, उपमंडलीय दंडाधिकारी कार्यालय भोरंज, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़सर, संत निरंकारी भवन नादौन, डीडीएम साई कॉलेज नादौन, बाबा बालक नाथ ट्रस्ट दियोटसिद्ध और जिला पंचायत संसाधन केंद्र सलासी में ये आयोजन किए गए। डॉ. देशराज वर्मा ने बताया कि इन स्थानों के अतिरिक्त जिला के समस्त आयुर्वेदिक अस्पतालों तथा आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों, सरकारी एवं निजी स्कूलों में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इनमें लगभग 25,999 लोगों ने योगाभ्यास किया। जिला आयुष अधिकारी ने बताया कि हमीरपुर जिले में योग दिवस की तैयारियां 25 मई से ही शुरू कर दी गई थीं और इस दौरान योग से संबंधित कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें लगभग 47009 लोगों को लाभान्वित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि योग से मन और शरीर दोनों का संतुलन बनता है। उन्होंने सभी जिलावासियों से आग्रह किया कि वे नित्य प्रतिदिन योग का अभ्यास करें तथा परामर्श के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों से संपर्क करें। उन्होंने योग दिवस के सफल आयोजन में सहयोग के लिए सभी लोगों तथा विभागों का धन्यवाद भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed