{"_id":"6617cde654e69034b2048b56","slug":"x-ray-film-now-finished-in-radhakrishnan-medical-college-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-125468-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में अब एक्स रे फिल्म खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में अब एक्स रे फिल्म खत्म
विज्ञापन
पूर्व में मेडिकल कॉलेज प्रशासन मशीन खराब होने का देता था तर्क
रूटीन में होने वाले एक्सरों की फिल्म भी हो चुकी है खत्म
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में प्रतिदिन 150 के करीब किए जाते हैं एक्सरे
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में अब एक्सरे फिल्म न होने से एक्सरे नहीं हो पा रहे हैं। पहले अस्पताल प्रबंधन मरीजों को मशीन खराब होने का तर्क देता रहा और अब एक्सरे फिल्म भी खत्म हो गई है। ऐसे में जिन मरीजों को चिकित्सक एक्सरे करवाने के लिए लिख रहे हैं, वह बाहर महंगे दामों पर एक्सरे करवाने को मजबूर हैं। वहीं, बाहर निजी लैब में मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। अस्पताल में रूटीन में होने वाले एक्सरे पिछले 20 दिन से नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में मरीज एक्सरे करवाने के लिए बाहर का रुख अपना रहे हैं। मरीजों दिनेश, गौतम, शुभम, कांता देवी, निशा कुमारी, रीना कुमारी आदि ने कहा कि अस्पताल में एक्सरे करवाने जाते हैं तो कहा जाता है एक्सरे नहीं हो रहे हैं, बाहर जाकर करवा लें। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। अस्पताल में रोजाना 150 के करीब एक्सरे किए जाते हैं। इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने कहा कि शीघ्र ही एक्सरे फिल्म की आपूर्ति पहुंच जाएगी और रूटीन के एक्सरे भी शुरू हो जाएंगे।