{"_id":"5731eeb44f1c1bf939919da6","slug":"worker-union-atge-protest-for-pending-demands","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर वर्कर यूनियन ने बोला हल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर वर्कर यूनियन ने बोला हल्ला
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 10 May 2016 08:15 PM IST
विज्ञापन
ध्ारना।
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश लोनिवि और आईपीएच एंड अनुबंध वर्कर्स यूनियन ने मांगों को लेकर गांधी चौक में सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। इससे पहले वर्करों ने मुख्य बाजार से गांधी चौक तक रैली निकाली।
विज्ञापन
गांधी चौक में धरना-प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने उपायुक्त के माध्यम से सरकार को मांग पत्र भी भेजा। इस मौके पर यूनियन के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश ठाकुर ने कहा कि यूनियन मांगों को लेकर 15 जून से धर्मशाला मिनी सचिवालय में मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर हो गई है। उन्होंने कहा कि यूनियन की बीते तीन सालों से आईपीएच के प्रधान सचिव और लोनिवि से एक भी बैठक नहीं हुई है।
विज्ञापन
यूनियन के 21 सूत्रीय मांगपत्र को भी सरकार पूरा नहीं कर रही है। इसके चलते वर्कर भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि आईपीएच विभाग में अंशकालीन आधार पर 31 मार्च 2016 को आठ वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके वाटर गार्डों को दैनिक भोगी बनाया जाए। 15 मई 2003 से पहले नियमित कर्मचारियों का जीपीएफ और पेंशन नियमों के तहत पेंशन सुविधा यथावत रखी जाए।
विज्ञापन
आईपीएच विभाग के प्रत्येक अनुभाग में फोरमैन के पद सृजित किए जाएं जिससे पंप ऑपरेटरों, फिटरों और मैकेनिकों को पदोन्नति मिल सके। आठ वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों को नियमित किया जाए।
आईपीएच और लोनिवि के प्रधान सचिव यूनियन की बैठक के लिए बुलाएं। आईपीएच और लोनिवि के सभी वृत्तों के अधीनस्थ कुशल, अर्धकुशल तृतीय श्रेणी के कनिष्ठ तकनीशियनों को सात साल की नियमित सेवा पर तकनीशियन ग्रेड-2 बनाया जाए।
तकनिशियनल ग्रेड-2 में पांच साल का कार्यकाल पूरा करने पर ग्रेड-1 बनाया जाए। 2800 रुपये से बढ़ाकर 3200 रुपये ग्रेड पे दिया जाए। इस प्रदर्शन में प्यार चंद, दीपिका कुमारी, जोगेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, गुरदेव सिंह, प्रीतम चंद, सोनू कुमार, कुलदीप कुमार, सुरेंद्र कुमार, रूप चंद और विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।