{"_id":"662a63c51f4a568fa40e80de","slug":"work-on-overhead-tank-of-maliya-sadharian-phase-2-started-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-126375-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मालिया सधरियान चरण-2 के ओवरहेड टैंक का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मालिया सधरियान चरण-2 के ओवरहेड टैंक का कार्य शुरू
विज्ञापन
85 लाख से गैलरी, भंडारण टैंक और ओवर हेड टैंक का हो रहा निर्माण
राइजिंग मेन, भंडारण टैंक और पंप हाउस का कार्य हो चुका है पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज (हमीरपुर)। जल जीवन मिशन के मालिया सधरियान फेज 2 का कार्य शुरू हो गया है। इससे दो गांवों सुंगरवाड और समलोग को पेयजल आपूर्ति होगी। इस पेयजल स्कीम में भंडारण टैंक की क्षमता 50 हजार लीटर है और ओवर हेड टैंक की क्षमता 55 हजार लीटर है। यह स्कीम लगभग 85 लाख रुपये से बन रही है। इसका कार्य लगभग पूरा होने वाला है। इसमें मुख्य टैंक का कार्य पूरा हो चुका है और 70 फीसदी ओवर हेड का कार्य पूरा हो चुका है। वीरवार को राइजिंग मेन व पंप हाउस का कार्य भी पूरा हो गया है। गैलरी का काम भी चल रहा है और जल्द ही यह योजना चालू हो जाएगी। इस बारे में जल शक्ति विभाग भोरंज के सहायक अभियंता आशीष देव ने कहा कि इस योजना से दोनों गांवों में पेयजल की समस्या दूर हो जाएगी और यह स्कीम जल्द बनकर तैयार हो जाएगी। इसका लगभग 70 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है।