फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Work of guardrail and railing incomplete at Uhal Chowk, risk of accident increases

Hamirpur (Himachal) News: ऊहल चौक पर डंगे और रेलिंग का कार्य अधूरा, हादसे का खतरा बढ़ा

Wed, 13 May 2026 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 13 May 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Work of guardrail and railing incomplete at Uhal Chowk, risk of accident increases
ऊहल चौक पर रेलिंग और डंगे का अधूरा कार्य। संवाद
टौणी देवी (हमीरपुर)। ऊहल चौक पर राष्ट्रीय राजमार्ग-03 के तहत डंगे और रेलिंग लगाने का कार्य अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन

निर्माण कंपनी द्वारा यहां रेलिंग और डंगे लगाने का काम शुरू किया गया था, लेकिन करीब 100 मीटर हिस्से में कार्य अभी भी अधूरा पड़ा है, जिससे क्षेत्र में हादसों का खतरा बढ़ गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार एनएच-03 निर्माण कंपनी ने करीब डेढ़ साल पहले यहां सड़क कटिंग की थी। इसके बाद बीते महीने सड़क पर टारिंग भी की गई, जिससे लोगों को उम्मीद थी कि डंगे और रेलिंग का कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा, लेकिन यह कार्य अब तक अधूरा है। स्थानीय निवासियों में मदन लाल, सुरेंद्र कुमार, राजेश और राजकुमार आदि ने बताया कि रात के समय इस स्थान पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

रेलिंग और सुरक्षा दीवार न होने के कारण सड़क किनारे जोखिम अधिक बढ़ गया है। लोगों ने एनएच-03 निर्माण कंपनी से मांग की है कि अधूरे कार्य को शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचाव सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, निर्माण कंपनी के हाईवे इंजीनियर अंकित सिंह ने बताया कि कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है और इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed