{"_id":"67a74f234faa94861502aba6","slug":"won-in-netball-won-in-netball-hamirpur-hp-news-r-19-1-sml1037-483663-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नेटबाल में प्रदेश की टीम का जीत से आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नेटबाल में प्रदेश की टीम का जीत से आगाज
विज्ञापन
38वीं राष्ट्रीय खेलों के दौरान नेटबॉल खेल मेंं भाग लेती हिमाचल और तेलंगाना की टीम। स्रोत : संघ
हिमाचल ने तेलंगाना की टीम को 44-39 से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। उत्तराखंड के देहरादून में महाराणा प्रताप खेल परिसर में 38वीं राष्ट्रीय खेलों में नेटबाल के पुरुष वर्ग में हिमाचल की टीम ने जीत से आगाज किया। प्रदेश के खिलाड़ियों ने पहले मैच में तेलंगाना की टीम को 44-39 के अंतर से पराजित कर जीत दर्ज की। प्रदेश की टीम का दूसरा मैच राजस्थान की टीम के साथ होगा। राष्ट्रीय खेलों में नेटबाल खेल के डीओसी एवं हिमाचल प्रदेश नेटबाल संघ के महासचिव अशोक कुमार आनंद ने बताया कि देश की सर्वश्रेष्ठ आठ टीमें भाग ले रही हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान, कर्नाटक, केरल, दिल्ली व तेलंगाना की टीमें शामिल हैं। राष्ट्रीय खेलों में ज्यूरी मेंबर एवं संघ के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।