फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Women will make marketable products from forest waste

Hamirpur (Himachal) News: जंगल के कचरे से बाजारू उत्पाद बनाएंगी महिलाएं

Tue, 09 Dec 2025 01:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 09 Dec 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तीकरण को एक साथ साधते हुए अब महिलाएं जंगल में बेकार पड़ीं चीड़ की सूखी पत्तियों को उच्च गुणवत्ता वाले बाजारू उत्पादों में बदलेंगी। इसी उद्देश्य से राष्ट्रीय हस्तशिल्प सप्ताह पर हस्तशिल्प सेवा केंद्र कुल्लू द्वारा भोटा में 60 दिवसीय डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट वर्कशॉप शुरू की गई।
विज्ञापन

इस कार्यशाला में 30 महिलाओं को पाइन नीडल्स को वुड क्राफ्ट के साथ फ्यूज (मिलाकर) करके आकर्षक और टिकाऊ हस्तशिल्प बनाने का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह पहल न केवल महिलाओं को आय का साधन प्रदान करेगी, बल्कि चीड़ की पत्तियों के सुरक्षित उपयोग को बढ़ावा देकर जंगलों को आग के खतरों से बचाने में भी मदद करेगी।
विज्ञापन

महिलाओं को यह प्रशिक्षण चंबा की पैनल डिजाइनर हीना और ऊना की मास्टर क्राफ्ट पर्सन कविता द्वारा दिया जाएगा। कार्यशाला के शुभारंभ पर पूर्व में सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकीं 50 महिलाओं को टूलकिट भी वितरित की गई, ताकि वे अपने हस्तशिल्प व्यवसाय को आगे बढ़ा सकें। कार्यक्रम में पूर्व में चल रहे एक अन्य प्रशिक्षण शिविर का समापन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर बड़सर के इंद्रदत्त लखनपाल, हस्तशिल्प प्रोत्साहन अधिकारी संदीप कुमार, देवी सिंह ठाकुर, ईपीसीएच के प्रतिनिधि रंजन, जिला परिषद सदस्य राजेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed