फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Women should help in the upliftment of the nation by identifying their talent: Meenakshi

प्रतिभा को पहचान कर महिलाएं करें राष्ट्र उत्थान में सहयोग : मीनाक्षी

Sun, 19 Nov 2023 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Women should help in the upliftment of the nation by identifying their talent: Meenakshi
गौतम महाविद्यालय हमीरपुर में आयोजित नारी संगम कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं।(संवाद)
हमीरपुर। हमीरपुर के कोने-कोने से सैकड़ों महिलाओं ने नारी शक्ति संगम में भाग लेकर समाज में महिलाओं की भागीदारी पर चर्चा की। सम्मेलन का आयोजन सतलुज सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में किया गया, जिसमें पहुंचीं नारी शक्ति ने अपने अधिकारों और ताकत की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में आगरा से विशेष रूप से पधारी सामाजिक कार्यकर्ता और हिन्दी साहित्य अवॉर्ड से सम्मानित मीनाक्षी ऋषि ने उपस्थित महिला शक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि सशक्त नारी ही समाज और राष्ट्र का उत्थान कर सकती है। समाज की महत्वपूर्ण इकाई परिवार है और परिवार का आधार नारी है।
विज्ञापन

सशक्त परिवार ही एक उन्नत समाज और उत्कृष्ट राष्ट्र का निर्माण करता है। राष्ट्र्र की पहचान उसकी संस्कृति एवं संस्कार से है, इसलिए वर्तमान युग में भारतीय नारी को संस्कृति एवं संस्कारों के संवर्धन एवं संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज में संस्कारों का संरक्षण करना अत्यंत आवश्यक हैं। दिल्ली से आई अंजू पांडे ने महिलाओं को उत्साहित करते हुए कहा आप सब अपने देश की तस्वीर है। हमें अपने अंदर की प्रतिभा को पहचान कर देश के हित में कार्य करना चाहिए। हम छोटे-छोटे गिलहरी जैसे प्रयास करके भी अपने देश के विकास में अहम भूमिका निभा सकते हैं। भारत के कण-कण में महिलाओं का सबसे बड़ा योगदान है, वह चाहे मां के रूप में हो पत्नी के रूप में हो, बहन के रूप में हो या किसी अन्य रूप में हो। महिलाओं के अंदर असीम क्षमता और शक्ति है, इसके फल स्वरूप वह किसी भी असंभव कार्य को संभव कर पाती हैं। एक बेटी सिर्फ अपने घर की नहीं, अपने खानदान की, अपने परिवार की, अपने प्रांत की, क्षेत्र की और जब अपने देश से बाहर जाती है तो भारत की बेटी कहलाती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्ष ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी राजेंद्र ने विशाल नारी शक्ति सम्मेलन को संबोधित करते हुए नारी के सुयोग्य गुणों की चर्चा की तथा बताया किस प्रकार एक मां अपने बच्चों कि लिए जीवंत संस्कार शाला है । संस्कार जो मिलते हैं वह घर परिवार में किस प्रकार का परिवेश है, उसके माध्यम से संस्कार दिए जाते हैं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि हिम्मती देवी, विभाग सयोनजीका सुशीला शर्मा, जिला संयोजिका डॉक्टर निशा चांगरा, संरक्षक निर्मला ठाकुर, हिना चौहान, प्रेम सील रेणुका, पूनम शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष बबली देवी, पूर्व विधायक कमलेश कुमारी, इशिता शर्मा, नेहा शर्मा, सुदेश आनंद, हेमा मल्होत्रा, पूनम ठाकुर, निशा राजपूत, नीलम नंदा, रजनी देवी रिंचू देवी, पल्लवी ठाकुर मधु शर्मा और कांता शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed