फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   women impowerment

अधिकारों के प्रति महिलाएं सजग होंगी तो ही होगा समाज उत्थान : रूपा

Fri, 01 Nov 2019 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी हमीरपुर के कार्यालय में महिला सशक्तीकरण को लेकर शुक्रवार को जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पर्यवेक्षकों तथा जिले के समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान सक्षम गुड़िया बोर्ड हिमाचल प्रदेश की उपाध्यक्ष रूपा शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज की धुरी हैं तथा वह अपने अधिकारों के प्रति अधिक सजग और जागरूक बनकर ही समाज के उत्थान एवं विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान और सशक्तीकरण को लेकर कृतसंकल्प है तथा इस दिशा में महिलाओं के कल्याणार्थ कई योजनाएं चलाई गई हैं। रूपा शर्मा ने 20 से अधिक बच्चों को कृमि नाशक दवाई खिलाई। इससे पहले जिला कार्यक्रम अधिकारी तिलक राज आचार्य ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा जिले में विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। पराग जसवाल जिला स्वस्थ भारत प्रेरक ने भी पोषण अभियान के तहत जिले में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य वीना कपिल, सहायक आयुक्त राज कृष्ण, सीडीपीओ बलवीर सिंह बिरला, कल्याण चंद, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पर्यवेक्षक एवं बाल संरक्षण अधिकारी प्रदीप चौहान व सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed