{"_id":"5e039d538ebc3e88195bb2d4","slug":"women-died-hamirpur-hp-news-sml318905642","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी से गिरकर 52 वर्षीय महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी से गिरकर 52 वर्षीय महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर ( हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के साथ लगती पंचायत जोल में एक 52 वर्षीय महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई है। पुलिस थाना सुजानपुर ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद इसे परिजनों को सौंप दिया है। मृतका की पहचान राधा देवी पत्नी कृष्ण कुमार आयु 52 गांव पलाही ग्राम पंचायत जोल तहसील सुजानपुर जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।
गांव पलाही की रहने वाली राधा देवी सुजानपुर-संधोल मार्ग के साथ लगती पहाड़ी पर पशुओं के लिए घास काट रही थी। इस दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। जिससे वह काफी ऊंची पहाड़ी से गिरकर नीचे सड़क पर आ गिरी। जिससे उसके सिर पर गहरी चोट आने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा बुधवार सुबह करीब 9:00 बजे हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। महिला का एक बेटा व बेटी है। दोनों विवाहित है। जबकि उसका पति भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद उसी पंचायत में उचित मूल्य (डिपो) की दुकान चलाता है। पुलिस ने मामला दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर है। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के कारणों की तफ्तीश चल रही है।
पहले भी घास काटते समय गिरने से हुई हैं कई मौतें
सुजानपुर के लोगों का कृषि और पशुपालन है मुख्य व्यवसाय
सुजानपुर (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर में पशुओं के लिए घास काटते समय पहले भी ग्रामीण गिरकर मौत की आगोश में समा चुके हैं। अधिकतर इस पंचायत के ग्रामीणों ने खेतीबाड़ी व्यवसाय के साथ दुधारू पशु पाल रखे हैं। यहां के अधिकतर परिवारों का यही मुख्य व्यवसाय है। पशुओं के लिए चारे का प्रबंध करने के लिए कभी कभार पहाड़ियों से भी घास काटना पड़ता है। इन पशुओं के चारे के प्रबंध के लिए ही इसी पंचायत के ग्रामीण पूर्व में भी गिरकर मौत के शिकार हो चुके हैं। वर्ष 1993 में परगना गांव की महिला की मौत हुई थी। कुछ समय बाद इसी पंचायत के गांव कच्छ के एक व्यक्ति की घास काटते समय गिरकर मौत हो गई। इसी पंचायत के गांव सुमोना में भी एक महिला की मौत हुई। जबकि, बुधवार को राधा देवी की भी घास काटते समय पहाड़ी से गिरकर मौके पर मौत हो गई। पंचायत निवासी युद्धवीर सिंह ने बताया कि घास काटते समय गांव में ये घटनाएं हो चुकी हैं।