फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Women are making important contribution in building the country: Chandel

देश के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं महिलाएं : चंदेल

Thu, 07 Mar 2024 07:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 07:46 PM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
विज्ञापन

एनजीओ भवन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित हुआ जिलास्तरीय कार्यक्रम
बेटी है अनमोल योजना के अंतर्गत नौ बेटियों को 1,89,000 रुपये की दी सावधि बचत रसीदें
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिलेभर में वीरवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग हमीरपुर की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर वीरवार को एनजीओ भवन हमीरपुर में जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में एसडीएम नादौन अपराजिता चंदेल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि महिला हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा एवं सामर्थ्य का लोहा मनवा रही हैं। राष्ट्र निर्माण में महिलाएं अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान के लिए केवल किसी एक विशेष दिन को ही मनाने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि हर दिन महिलाओं को समर्पित किया जाना चाहिए, क्योंकि वे प्रतिदिन आम दिनचर्या में परिवार, समाज और देश के लिए बहुत बड़ा योगदान देती हैं।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान महिला अधिकारियोंं-कर्मचारियों और विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं, जिला परिषद अध्यक्ष बबली देवी, जिला बाल कल्याण समिति की पूर्व अध्यक्ष रेखा शर्मा, चाइल्डलाइन की परियोजना समन्वयक मनोरमा लखनपाल, जिला पंचायत अधिकारी शशि बाला, मनोविज्ञानी शीतल वर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिकारी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इस उपलक्ष्य पर विधानसभा क्षेत्र भोरंज के मिनी सचिवालय के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक सुरेश कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों के कल्याण एवं उत्थान के लिए प्रदेश सरकार ने कई महत्वपूर्ण योजनाएं आरंभ की हैं। पात्र लोगों को इन सभी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने बेटी है अनमोल योजना के अंतर्गत नौ बेटियों को 189000 रुपये के सावधि बचत रसीदें भी प्रदान कीं। इस मौके उपमंडल सुजानपुर और नादौन में भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न समारोहों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed