{"_id":"69ebd77ccd3228596307a3cb","slug":"woman-steals-sandals-from-shop-video-goes-viral-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-191359-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दुकान से महिला ने चुराई सैंडिल, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दुकान से महिला ने चुराई सैंडिल, वीडियो वायरल
Sat, 25 Apr 2026 02:20 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्य बाजार में एक महिला की ओर से 400 रुपये की सैंडिल चोरी करने का मामला सामने आया है। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, व्यापार मंडल हमीरपुर के तहत एक फुटवियर दुकान पर वीरवार दोपहर करीब 1:30 बजे महिला खरीदारी के लिए आई थी। उसने काउंटर पर रखी सैंडिल को देखा, साइज चेक किया और मौका देखकर उसे अपने बैग में डालकर चली गई।
शाम को जब दुकानदार ने स्टॉक चेक किया तो एक जोड़ी सैंडिल कम पाई गई। बाद में सीसीटीवी फुटेज देखने पर चोरी की पूरी घटना सामने आ गई।
दुकानदार संजीव कुमार ने बताया कि सैंडिल की कीमत मात्र 400 रुपये थी और फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि अभी तक पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। संवाद