फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Woman dies after slipping in well

Hamirpur (Himachal) News: पैर फिसलने से कुएं में गिरी महिला की मौत

Thu, 30 Mar 2023 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत नेपाली मूल की 40 वर्षीय महिला की कुएं में गिरकर डूबने से मौत हो गई। महिला की पहचान नेपाल की जानकी देवी पत्नी अर्जुन के रूप में हुई है। वह भोरंज क्षेत्र में अपने परिवार के साथ कुछ समय से मजदूरी कर रही थी। वीरवार को सुबह महिला और उसका परिवार भरेड़ी से मन्वीं के लिए सामान ढुलाई का काम करने गए। दिन को अढ़ाई बजे के करीब सभी थोड़ा आराम कर रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान महिला बच्चों के कपड़ों को धोने के लिए साथ लगते कुएं में गई जबकि अन्य पांच साथी महिलाएं आराम कर रही थीं। जानकी देवी जब कुएं के पास पहुंची तो उसका पांव फिसल गया। काफी देर तक महिला नहीं आई तो अन्य महिलाएं उसे देखने गईं। जब महिलाओं ने कुएं में देखा तो जानकी देवी कुएं में पड़ी हुई थी। उसे ग्रामीणों के सहयोग से कुएं के बाहर निकाला और सिविल अस्पताल भोरंज पहुंचा लेकिन यहां चिकित्सकों ने जांच में महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, भोरंज थाना प्रभारी सुरम सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed