फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Woman commits suicide by hanging herself in Bohani Panchayat

Hamirpur (Himachal) News: बोहणी पंचायत में महिला ने फंदा लगा की खुदकुशी

Thu, 21 Sep 2023 10:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:31 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। ग्राम पंचायत बोहणी के अंतर्गत आते एक गांव की महिला ने बुधवार सुबह घर के कमरे के भीतर फंदा लगाकर जान दे दी। महिला का यहां एक युवक के साथ प्रेम विवाह हुआ था। इसके बाद उनके बेटा और बेटी हुई। यह दोनों बच्चे वर्तमान में स्कूल में पढ़ते हैं। मृतक का पति वाहन चालक है। हादसे के समय घर पर कोई भी नहीं था। पति काम पर गया हुआ था, जबकि दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे।
विज्ञापन



बुधवार सुबह काम पर जाने के बाद अचानक पति घर लौटा। पति ने पाया कि दरवाजा भीतर से बंद है। इस पर उसने जोर से आवाज देना शुरू किया, लेकिन जब दरवाजा न खुला तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इसे पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर भेजा। जहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। साथ ही मृतक महिला के परिजनों से भी इस मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि पुलिस ने आत्महत्या के मामले में केस दर्ज किया है। कारणों का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन


---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed