फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Win prizes worth lakhs in RBI quiz, register online

Hamirpur (Himachal) News: आरबीआई क्विज में जीतें लाखों के इनाम, ऑनलाइन करें पंजीकरण

Sun, 08 Sep 2024 05:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 05:10 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की स्थापना के 90 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर स्नातक स्तर के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जा रही प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में लाखों रुपये के पुरस्कार जीतने का मौका है। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर के निदेशक एवं प्रतियोगिता के जिला समन्वयक अजय कतना ने कहा कि प्रतियोगिता का पहला चरण ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया जाएगा। अगले चरणों में जोनल, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं ऑफलाइन होंगी। इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर पहला पुरस्कार दस लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार आठ लाख रुपये और तृतीय पुरस्कार छह लाख रुपये का होगा। राज्य और जोनल स्तर पर भी नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके लिए स्नातक स्तर के विद्यार्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed