फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   When asked to slow down the sound of music, the barber stabbed the young man with scissors

म्यूजिक की आवाज धीमी करने को कहा तो बार्बर ने युवक के पेट में घोंप दी कैंची

Sun, 06 Feb 2022 07:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 07:54 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत अमरोह गांव में म्यूजिक की आवाज कम करने को कहने पर एक बार्बर ने युवक के पेट में कैंची घोंप दी। इस घटना में युवक घायल हो गया है। जिसे परिजन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले आए। जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने बार्बर के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना सदर के तहत अमरोह गांव का जीवीतेश बार्बर के हमले में घायल हो गया है। बार्बर संजीव कुमार ने जीवीतेश के ताया से दुकान किराये पर ली है। रविवार दोपहर को उसने दुकान पर म्यूजिक सिस्टम लगाया था। जिस पर जीवीतेश ने उसे कहा कि म्यूजिक सिस्टम की आवाज धीमी कर दो। इस दौरान दोनों में बहस हो गई और बार्बर संजीव कुमार ने कैंची जीवीतेश के पेंट में घोंप दी। इससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन

इस दौरान परिजन भी मौके पर आए और घायल को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले आए। थाना प्रभारी सदर निर्मल सिंह ने कहा कि म्यूजिक सिस्टम की आवाज धीमी करने को लेकर झगड़ा हुआ। जिसमें संजीव कुमार ने जीवीतेश के पेट में कैंची से हमला किया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित की हालत सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed