फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Wheels of HRTC bus going to Baddi stopped in Pansai

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर से बद्दी जा रही एचआरटीसी बस के पनसाई में थमे पहिये

Tue, 28 Nov 2023 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 28 Nov 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Wheels of HRTC bus going to Baddi stopped in Pansai
हमीरपुर से बद्दी जा रही रही बस पनसाई में खराब
नादौन (हमीरपुर)। लंबे रूट पर भेजी जा रही एचआरटीसी बसों का रास्ते में ही खराब होने का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार शाम एक बार फिर धनेटा के पास पनसाई गांव में एक एचआरटीसी की बस खराब हो गई। इससे सवारियों को काफी देर तक परेशानी हुई। हालांकि सूचना मिलते ही एचआरटीसी प्रबंधन ने दूसरी बस का प्रावधान करके यात्रियों को रवाना कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एचआरटीसी डिपो हमीरपुर की बस शाम करीब 5:45 बजे हमीरपुर से वाया कांगू, रंगस, धनेटा होते हुए बद्दी के लिए रवाना हुई थी। मगर करीब 6:30 बजे पनसाई के निकट पेट्रोल पंप के पास अचानक बस के खराब होने से पहिये थम गए। इससे बस में सवार यात्री परेशान हो गए। बस में सवार अधिकांश यात्री दो दिन की छुट्टी के बाद वापस लौट रहे बद्दी में काम करने वाले लोग थे।
विज्ञापन

बस के खराब होने के बाद चालक और परिचालक ने इसकी सूचना एचआरटीसी हमीरपुर डिपो में दी। इस दौरान उन्होंने इसी रूट पर जा रही अन्य बसों से यात्रियों को धनेटा बस अड्डे पर पहुंचाया। जहां से करीब एक घंटे बाद हमीरपुर से अतिरिक्त बस भेजी गई, जिसमें यात्रियों को बद्दी के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीडीएम हमीरपुर विवेक लखनपाल ने बताया कि बस खराब होने की सूचना मिलते ही तुरंत अतिरिक्त बस को घनेटा भेजा गया जहां से फिर सवारियों को आगे भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed