फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Week's ultimatum to remove pay discrepancy

वेतन विसंगति दूर करने के लिए हफ्ते का अल्टीमेटम

Wed, 05 Jan 2022 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर संघ की बुधवार को महत्वपूर्ण आपातकालीन बैठक नए वेतन आयोग को लेकर हुई। इसकी अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजेश राणा ने की। प्रदेश महासचिव डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने इस बैठक का संचालन करते हुए सभी जिला कार्यकारिणी सदस्यों की समस्याएं और सुझावों पर विचार-विमर्श किया। डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर संघ वेतन आयोग की सिफारिशों से नाखुश है। प्रदेश सरकार ने वादा किया था कि हमारे नॉन प्रैक्टिस अलाउंस को पंजाब की तर्ज पर कम नहीं किया जाएगा, लेकिन उसे अब उसी तर्ज पर 25 फीसदी से कम कर कर 20 फीसदी कर दिया गया है।
विज्ञापन

चिकित्सक संघ ने कहा कि नॉन प्रैक्टिसिंग अलाउंस के बारे में अधिसूचना जारी करते हुए बेसिक प्लस एनपीए की लिमिट को पंजाब से भी कम करते हुए 2,18,000 रुपये कर दिया, जोकि पंजाब में 2,37,600 रुपये है। यहां क्यों पंजाब की सिफारिश को दरकिनार किया गया। यह सरासर और सीधा प्रदेश के चिकित्सकों के साथ बहुत बड़ा अन्याय है। सरकार के इस दोगले रवैये पर गहरा दुख प्रकट किया और इसे अपने प्रति एक अन्याय पूर्ण फैसला माना गया। चिकित्सक संघ ने सरकार के उस फैसले को भी चिकित्सकों के साथ धोखा बताया जिसमें उनके 4-9-14 के टाइम स्केल पर कैंची चला दी गई और उसे बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

संघ के महासचिव ने कहा कि चिकित्सकों की पदोन्नति समय अनुसार नहीं हो रही है। कई ब्लॉक में बीएमओ के पद खाली पड़े हुए हैं। सरकार ने महामारी के समय चिकित्सकों को इंसेंटिव भत्ता देने की बात कही थी, लेकिन आज तक किसी भी तरह का कोविड भत्ता मेडिकल ऑफिसर्स को नहीं दिया गया। संघ ने सरकार से आग्रह किया है कि वह तुरंत 7 दिनों के भीतर इस वेतन विसंगति को दूर करे, नहीं तो संघ संघर्ष के रास्ते पर चलने पर मजबूर हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. चांदनी राठौर, कांगड़ा के महासचिव डॉ. सनी धीमान, मंडी के महासचिव डॉ. विकास ठाकुर, प्रदेश संयुक्त सचिव डॉ निशांत ठाकुर, महासचिव डॉ विजय राय, आरडीए नेरचौक प्रधान डॉ. विशाल जंवाल, आरडीए महासचिव टांडा डॉ. मनोज ठाकुर, डॉक्टर जयंत ठाकुर, हमीरपुर सचिव डॉ मोहित डोगरा, शिमला से डॉ घनश्याम वर्मा और प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ प्रवीण चौहान समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed