{"_id":"63e15393914a3229443af4fb","slug":"we-will-rock-you-bhangra-gets-lots-of-applause-hamirpur-hp-news-c-19-1-51799-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: वी विल रॉक यू, भंगड़ा पर बटौरी खूब तालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: वी विल रॉक यू, भंगड़ा पर बटौरी खूब तालियां
विज्ञापन
बरोटीवाला(सोलन)। ग्रीन एप्पल पब्लिक स्कूल बद्दी ने शनिवार को वार्षिक समारोह तारे जमीं पर धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि रहे एसपी मोहित चावला, विशिष्ट अतिथि टीनू जॉली, संजीव जॉली और सतवीर कौर ने दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। छात्रों ने सपने रे, वी विल रॉक यू, सिया सस्ता थ्रिल, सूफी डांस, कपिल शर्मा शो और एनर्जेटिक भंगड़ा पर अपनी प्रस्तुति देकर तारे जमीं पर थीम पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
एसपी मोहित चावला ने बच्चों की ओर से प्रस्तुत कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं। इन्हें संवारने की जरूरत है। वहीं सतवीर कौर, नवजीत कौर विर्क, प्रिंसिपल और चेयरपर्सन दलबीर सिंह विर्क कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए छात्रों और शिक्षकों के समर्पण और कड़ी मेहनत की सराहना की। उन्होंने जोर देकर कहा कि हम साथ मिलकर आकर्षक सीखने का माहौल बना सकते हैं जो सीखने की इच्छा को प्रोत्साहित करने के साथ छात्रों में जिज्ञासा को बढ़ावा देता है। दसवीं कक्षाओं के छात्रों को मुख्यातिथि ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।