फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Water supply disrupted in more than 200 villages

Hamirpur (Himachal) News: 200 से अधिक गांवों में जलापूर्ति बाधित

Sat, 03 Aug 2024 04:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Water supply disrupted in more than 200 villages
दियोटसिद्ध के बिहाल में स्थित 99 गांव पेयजल योजना में जमा हुआ पानी। संवाद
बिजली सप्लाई न मिलने से सबसे बड़ी बमसन लगवालती योजना भी प्रभावित
विज्ञापन

ब्यास में आई बाढ़ से तीन पेयजल योजनाओं में भरी गाद
बोर्ड की ओर से बिजली लाइन की मरम्मत के किए जा रहे हैं प्रयास

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। ब्यास नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से बिजली बोर्ड कंज्याण-जाखू 33 केवीए बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इसका खंभा ढह गया है। इससे बमसन-लगवालती, हमीरपुर टाउन, पटलांदर क्षेत्र की पेयजल योजनाओं से पानी लिफ्ट करने में दिक्कत पेश आ रही है। इन पेयजल योजनाओं के संचालन के लिए जल शक्ति विभाग को पर्याप्त वोल्टेज नहीं मिल पा रही है। हमीरपुर शहर में शनिवार सुबह तक पानी की सप्लाई बहाल होने की उम्मीद है जबकि अन्य पेयजल योजनाओं बहाल होने में अधिक समय लग जाता है।

जिले में बीते दिन हुई भारी बारिश से शहर के कुछ हिस्सों में दो दिन से पानी आपूर्ति प्रभावित है। इससे लोगों को परेशानी हो रही। शुक्रवार को शहर के कुछ हिस्से में पानी आया तो कुछ हिस्से में पानी की आपूर्ति नहीं पहुंची। हालांकि, जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों ने पेयजल योजनाओं को बहाल कर दिया है लेकिन शहर के कुछ हिस्से अभी प्रभावित हैं। पानी न होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पानी न होने के कारण गृहिणियों को कपड़े धोने, खाना बनाने आदि की समस्या हो रही है। स्कूलों के लिए बच्चों को भी देर हो रही है तथा अन्य दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। हमीरपुर शहर में शनिवार को जलापूर्ति बहाल किए जाने का दावा किया जा रहा है लेकिन बमसन लगवालती और पटलांदर क्षेत्र की पेयजल योजनाओं को बहाल होने में समय लग सकता है। इन पेजयल योजनाओं से भोरंज, बमसन और पटलांदर के 100 से अधिक गांवों की हजारों की आबादी प्रभावित है। यह सभी योजनाएं जाखू और पलाही में ब्यास किनारे स्थित है। पेयजल योजनाओं के स्रोेेत सुरक्षित हैं लेकिन बिजली की सप्लाई न मिलने से दिक्कतें बढ़ गई है। बिजली बोर्ड की ओर से इन योजनाओं को चलाने के लिए टौणीदेवी-सरकाघाट 33 केवीए से सप्लाई दी जा रही है लेकिन वोल्टेज पर्याप्त न होने से मशीनरी पानी लिफ्ट नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन


27 जून से अब तक 15 करोड़ का नुकसान
उपायुक्त एवं डीडीएमए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने कहा कि पिछले 24 घंटे के दौरान जिला में एक कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हुआ है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) को प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार इस वर्ष 27 जून के बाद जिला हमीरपुर में अभी तक लगभग 15.04 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। इसी अवधि में लोक निर्माण विभाग को लगभग 2.06 करोड़ रुपये और जल शक्ति विभाग को 2.60 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। उपायुक्त ने बताया कि इस सीजन में अभी तक लोक निर्माण विभाग को सर्वाधिक 13.28 करोड़ रुपये नुकसान हुआ है। जल शक्ति विभाग की स्कीमों की भी लगभग 1.53 करोड़ रुपये और बिजली बोर्ड की लाइनों को लगभग 17.07 लाख रुपये की क्षति हुई है। इनके अलावा जिला में निर्माणाधीन नेशनल हाइवे को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं, हमीरपुर मंडल में प्रभावित एक शहरी पेयजल योजना और 15 ग्रामीण योजनाओं को सुचारु कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जल शक्ति विभाग हमीरपुर के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने का कि शहर की पेयजल योजना प्रभावित है। शनिवार सुबह हमीरपुर शहर में पानी की सप्लाई बहाल हो जाएगी। स्रोत से पानी लिफ्ट करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

बिजली बोर्ड हमीरपुर के अधिशाषी अभियंता एनपी अबरोल ने कहा कि कंज्याण-जाखू 33 केवीए बिजली लाइन की मरम्मत की जा रही है। अन्य लाइन से बिजली की आपूर्ति दी जा रही है लेकिन वोल्टेज की समस्या आड़े आ रही है।
जल शक्ति विभाग वृत्त हमीरपुर के अधीक्षण अभियंता नीरज भोगल ने कहा कि बिजली की सप्लाई और कम वोल्टेज से दो से तीन पेयजल योजनाएं प्रभावित है।
बड़सर की 20 पंचायतों में की पेयजल योजना में भरी गाद, भारी नुकसान
बिझड़ी (हमीरपुर)बिहाल में स्थित पेयजल योजना में नाले की बाढ़ आ जाने के कारण मशीनरी को काफी नुकसान पहुंचा है। इस योजना के तहत क्षेत्र के 99 गांवों और बाबा बालक नाथ मंदिर को जलापूर्ति होती है, लेकिन शुक्रवार दोपहर बाद हुई भारी बारिश इस पेयजल योजना के स्रोत पर मशीनरी में नाले का पानी भारी मात्रा में गाद के साथ आ गया। बीस से अधिक पंचायतों में इस पेयजल योजना से पानी सप्लाई होता है लेकिन अब सप्लाई फिलहाल थम गई है। जल शक्ति विभाग बड़सर के अभियंता डीआर चौहान ने कहा कि पेयजल योजना में पानी और गाद स्रोत में भर गए है। इस योजना को बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।


नादौन में जलशक्ति विभाग को 40 लाख की चपत
नादौन (हमीरपुर)। ब्यास नदी में आई बाढ़ के कारण क्षेत्र में जल शक्ति विभाग को प्रारंभिक तौर पर करीब 40 लाख का नुकसान हो चुका है। सबसे अधिक नुकसान बड़ा क्षेत्र की चौड़ू फस्टे उठाऊ पेयजल योजना को हुआ है। जहां नदी किनारे स्थित इस योजना के निचले भाग में बह कर आ रही लकड़ियों और अन्य भारी सामान से पानी उठाने पेयजल योजना की मशीनरी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। इसके अलावा नदी किनारे स्थित अधिकांश पेयजल योजनाओं में बह कर आ रही गाद जमा हो जाने से यह योजनाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति भी बाधित हो रही है। विभाग के एसडीओ अमित चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर विभाग को अभी तक करीब 40 लाख का नुकसान हो चुका है। इस बारे में रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। प्रभावित योजनाओं को शीघ्र अति शीघ्र बहाल करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed