{"_id":"5a642be2cad31f96891a4a714e5c0f69","slug":"water-procurement-on-alternative-day-in-rural-areas-of-hamirpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों में अब तीसरे दिन होगी पेयजल आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों में अब तीसरे दिन होगी पेयजल आपूर्ति
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Thu, 25 Feb 2016 04:54 PM IST
विज्ञापन
गर्मियों के मौसम में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को तीसरे दिन पेयजल सप्लाई मिल सकेगी। तीसरे दिन उपभोक्ताओं को एक से डेढ़ घंटा पानी की सप्लाई दी जाएगी। वहीं, शहरों में रोजाना पानी की सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन
पेयजल की सप्लाई अब दो से तीन घंटे के बजाय एक घंटे तक होगी। गर्मियों में पेयजल संकट से निपटने को आईपीएच विभाग ने यह निर्णय लिया है। गर्मियों में जिला भर में पेयजल संकट गहरा जाता है।
विज्ञापन
जिला के कुछेक गांवों में टैंकरों से भी पेयजल आपूर्ति होती है। हालांकि, जिला के पेयजल योजनाएं नदियों और खड्डों पर निर्भर हैं। ऐसे में गर्मियां शुरू होते ही नदियों और खड्डों का जल स्तर गिरना शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
ऐसे में पेयजल योजनाएं खड्डों से पानी लिफ्ट नहीं कर पातीं। इसके अलावा जिन गांवों की दूरी पेयजल योजनाओं के टैंकों से अधिक हैं और गर्मियों में नलों से सप्लाई नहीं पहुंच पाती, ऐसे गांवों में विभाग टैंकरों से पेयजल आपूर्ति करेगा।
टुल्लू पंप लगाने पर कटेंगे कनेक्शन
उपभोक्ता नलों में टुल्लू पंप न लगाएं। टुल्लू पंप लगाने से मेन पाइपलाइन में पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती। नलों के साथ टुल्लू पंप लगाने पर उपभोक्ताओं का चालान और पेयजल कनेक्शन काट दिया जाएगा।
- नीरज भोगल, एक्सईएन, आईपीएच, हमीरपुर