{"_id":"570ba46f4f1c1bce384a6abb","slug":"water-level-of-rivers-dip-drinking-water-schemes-dried-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदियों का जलस्तर गिरा, पेयजल योजनाएं हांफी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदियों का जलस्तर गिरा, पेयजल योजनाएं हांफी
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 12 Apr 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
पेयजल के लिए हायतौबा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अप्रैल माह शुरू होते ही नदियों का जलस्तर गिरना शुरू हो गया है। इसके चलते जिला की अधिकतर पेयजल योजनाएं हांफना शुरू हो गई हैं। इससे लोगों को नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। कहीं चौथे दिन तो कहीं एक सप्ताह से पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
इसके चलते लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। जिला हमीरपुर की सभी पेयजल योजनाएं नदियों पर निर्भर हैं। गर्मियों के मौसम में नदियों का जलस्तर गिरने से पेयजल योजनाएं हांफना शुरू हो गई हैं। हालांकि, इस बार अप्रैल माह में ही पारा 35 डिग्री से पार हो गया है।
विज्ञापन
इसके चलते लोगों को पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं मिल पा रही। यहां तक कि शहरों और कस्बों में भी रोजाना सप्लाई नहीं हो पा रही है। लोगों ने आईपीएच विभाग से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से पेयजल सप्लाई दी जाए।
विज्ञापन
खातियां भी सूखने की कगार पर
गर्मियों के मौसम में बमसन के लोग खातियों पर निर्भर रहते हैं। नलों में पानी की सप्लाई आने पर लोग इन्हें पानी से भर लेते हैं। पेयजल संकट के समय खातियों के पानी का प्रयोग करते हैं। गर्मियों के मौसम में खातियों का पानी ठंडा रहता है। कुछेक खातियों में पानी का मुटाव भी होता है। बारिश न होने से इन खातियों का मुटाव भी बंद हो गया है। खातियां भी सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं।
पेयजल योजनाएं नदियों पर निर्भर होने से गर्मियों में पेयजल संकट गहराता है। चरणबद्ध तरीके से आईपीएच लोगों को पानी की सप्लाई दे रहा है। लोगों से अपील है कि पानी का दुरुपयोग न करें ताकि पेयजल संकट से बचा जा सके।
- नीरज भोगल, एक्सईएन, आईपीएच विभाग, हमीरपुर