फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Water has not yet been poured into the drinking water tank built three years ago.

Hamirpur (Himachal) News: तीन साल पहले बनाए पेयजल टैंक में अभी तक नहीं डाला पानी

Mon, 22 Apr 2024 06:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 06:45 PM IST
विज्ञापन
पानी के साथ मुख्य पाइपलाइन से लोगों को पेयजल कनेक्शन भी नहीं मिले
विज्ञापन

पंचायत में बने पेयजल टैंक से 30 परिवारों को होनी थी आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
टौणीदेवी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत ग्वारडू के अंतर्गत बाहल गांव में बना पेयजल टैंक किसी काम नहीं आ रहा है। तीन वर्ष पूर्व बने पेयजल टैंक में जल शक्ति विभाग की ओर से अभी तक पानी नहीं डाला गया है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को पेयजल आपूर्ति के लिए खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टैंक निर्माण कार्य के दौरान विभाग की ओर से 30 परिवारों को पेयजल कनेक्शन देने का निर्णय लिया गया था लेकिन अभी तक लोगों को कनेक्शन नहीं मिला है। स्थानीय लोगों अनीता देवी, बबीता ठाकुर, सुभाष, रमेश, सहदेव, जोगिंद्र आदि ने कहा कि तीन वर्ष पूर्व जल शक्ति विभाग की ओर से पंचायत के 30 परिवारों को सुचारु पेयजल आपूर्ति के लिए पेयजल टैंक का निर्माण करवाया गया था लेकिन अभी तक 25 हजार लीटर क्षमता के पेयजल टैंक में पानी नहीं डाला गया है। ऐसे में उन्हें पेयजल आपूर्ति में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पेयजल आपूर्ति के लिए पूर्व में 30 में से चार परिवारों को झोखर पंचायत में स्थित पेयजल टैंक से आपूर्ति के लिए कनेक्शन दिए गए थे लेकिन चार परिवारों के लिए डाली गई मुख्य पेयजल पाइपलाइन से 20 परिवारों ने पेयजल कनेक्शन ले लिया है। ऐसे में सभी परिवारों को पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। उन्होंने जल शक्ति विभाग से समस्या का समाधान करने की मांग की है। इस बारे में जल शक्ति विभाग ऊहल के एसडीओ राकेश कुमार ने कहा कि समस्या ध्यान में है। मुख्य पेयजल पाइप लाइन डालने और कनेक्शन देने का कार्य शेष है। शीघ्र कार्य कर लोगों को पेयजल आपूर्ति उपलब्ध करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed