{"_id":"65e9d12533e891b88f0d6b77","slug":"waste-water-from-houses-flowing-on-roads-and-streets-causing-losses-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-123127-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: रास्तों और सड़कों पर बह रहा घरों का व्यर्थ पानी, हो रहा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: रास्तों और सड़कों पर बह रहा घरों का व्यर्थ पानी, हो रहा नुकसान
विज्ञापन
लंबलू पंचायत में पाक्षिक बैठक व्यर्थ पानी के प्रबंधन पर की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। ग्राम पंचायत लंबलू में वीरवार को पाक्षिक बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पंचायत प्रधान करतार सिंह चौहान ने की। बैठक में पंचायत के छह वार्डों और विशेषकर सातवें वार्ड में डंगों, बाजार में फैली हुई गंदगी के बारे में विचार-विमर्श किया गया।
सभी वार्ड सदस्यों ने कहा कि पंचायत की ओर से पंचायत में रास्तों और सड़कों पर बह रहे पानी के प्रबंधन के बारे में रणनीति बनाई जा रही है लेकिन कुछेक लोग सहयोग नहीं दे रहे हैं। रास्तों और सड़कों पर घरों का व्यर्थ पानी बहने से काफी नुकसान हो रहा है। साथ में राहगीरों और गाड़ियों को भी खतरा हो गया है। गांवों में तो नौबत यह है कि पानी के दुरुपयोग के कारण साथ लगते घरों के डंगों के भी गिरना का खतरा बना हुआ है। घरों के बाथरूम से निकलने वाले गंदे पानी के खड़े रहने से बदबू फैल रही है और बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है। पंचायत प्रधान करतार सिंह चौहान ने कहा कि बैठक में निर्णय लिया गया कि जल शक्ति विभाग लोगों का पानी का कनेक्शन काटे ताकि समस्या से निजात मिल सके।