{"_id":"667c044753023718d50c71be","slug":"waseeka-navis-is-charging-arbitrary-prices-in-bijhri-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-130413-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: वसीका नवीस बिझड़ी में वसूल रहे मनमाने दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: वसीका नवीस बिझड़ी में वसूल रहे मनमाने दाम
विज्ञापन
भूमि की रजिस्ट्री और बंदोबस्त के कार्य के नाम पर हो रही हजारों की लूट
तहसील कार्यालय परिसर में झूठी गवाही का भी तंत्र विकसित
बिझड़ी (हमीरपुर)। तहसील कार्यालय बिझड़ी में आए दिन वसीका नवीस (डाॅक्यूमेंट रायटर) लोगों से फीस के नाम पर मनमाने पैसे वसूल रहे हैं। सरकार की ओर से निर्धारित की गई फीस से कई गुना ज्यादा पैसे लोगों से वसूल किए जा रहे हैं। प्रशासन ने यहां पर फीस की दरों की सूची तो लगाई है लेकिन इस सूची पर कोई अमल नहीं हो पा रहा है। तहसील कार्यालय में लोग भूमि का बंदोबस्त और रजिस्ट्री आदि करवाने के लिए आते हैं।
मनमाने तरीके से फीस की वसूली करने वालों की नाम तक लोगों को पता नहीं चल पा रहे। नवीसों की ओर से अपने मेज पर नाम की पट्टिका भी नहीं रखी है। ऐसा नहीं है कि यह मनमानी प्रशासन के ध्यान में नहीं है। कुछ दिन पहले ही सकरोह गांव के एक व्यक्ति से 11 हजार रुपये की वसूली की गई थी। किसी तरह जब इस व्यक्ति ने हिम्मत करके प्रशासन तक अपनी व्यथा पहुंचाई तो आनन फानन में इसके रुपये वापस किए गए। गत दिवस भी ऐसा मामला सामने आया। इसमें एक महिला के नाम पर बनी दो लाख 65 हजार की डीड की एवज में लगभग 5000 की फीस वसूली गई। हालांकि, महिला ने अपनी कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई। महिला से लगभग 22000 रुपये की कुल राशि खर्च करवाई गई। यह कार्य महज वसीका नवीस ही नहीं बल्कि पूरा एक तंत्र कर रहा है। इस तंत्र से जुड़े लोग पूरा दिन तहसील परिसर के इर्द- गिर्द ही मंडराते रहते हैं। वसीका नवीस के साथ मिलकर अवैध रूप से पहचान या गवाही देने का काम कर रहे हैं। इसकी एवज में ये लोग फीस लेकर कई बारदफा फर्जीवाड़ा करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। डीसी हमीरपुर अमरजीत सिंह ने कहा कि मामला ध्यान में लाया गया है। इसमें नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।