{"_id":"572e2a434f1c1b61145cf4d9","slug":"warns-agitation-if-demands-not-fulfil","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द मांगें न मानीं तो करेंगे आंदोलन : पेंशनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द मांगें न मानीं तो करेंगे आंदोलन : पेंशनर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sat, 07 May 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच इकाई हमीरपुर की बैठक अध्यक्ष अजमेर चंद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन न मिलने और अन्य लंबित मांगों को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि जल्द ही सरकार ने उनकी मांगे पूरी नहीं की तो उन्हें आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा। इसके लिए निगम प्रबंधन पूर्ण रूप से जिम्मेवार होगा। बैठक में अध्यक्ष अजमेर चंद ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पांच माह से वेतन नहीं मिला था। हाल ही में उनके खातों में दो माह की पेंशन डाली गई है जबकि तीन माह की पेंशन अभी भी लंबित है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अपने सेवाकाल में उन्होंने निगम प्रबंधन में सेवाएं दीं लेकिन अब निगम प्रबंधन ही उन्हें पेंशन देने के लिए वित्तीय संकट का हवाला दे रहा है। इसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पेंशन न मिलने से उन्हें अपने परिवारों का पालन पोषण करने में परेशानी हो रही है। कई बार निगम प्रबंधन और परिवहन मंत्री को समस्या और लंबित मांगों के बारे में बताया जा चुका है, लेकिन समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
उन्होंने समस्याओं का स्थायी समाधान न करने के लिए परिवहन मंत्री जीएस बाली को जिम्मेवार ठहराया है। सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंत्र ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से अपील की है कि पेंशनरों की समस्या के स्थायी के लिए प्रदेश सरकार और परिवहन मंत्री जीएस बाली को निर्देश दिए जाएं।
बैठक में आज्ञा राम शर्मा, बालक राम, सुरेश कुमार, कश्मीर सिंह, भगवान सिंह, ओम प्रकाश, बंशी लाल, सुखदेव, हरनाम सिंह, ब्रह्मदास, बलदेव सिंह, विनोद कुमार, पृथ्वी चंद, भाग सिंह, लेखराम मौजूद रहे।