फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Waiting for orders to increase the maximum age limit in TGT recruitment

Hamirpur (Himachal) News: टीजीटी भर्ती में अधिकतम आयु सीमा में बढ़ोतरी के आदेशों का इंतजार

Wed, 11 Jun 2025 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की घोषणा के छह दिन बाद भी टीजीटी भर्ती में अधिकतम आयु सीमा में दो साल की छूट पर आयोग को सरकार से कोई लिखित आदेश प्राप्त नहीं हुए हैं। अभ्यर्थी सीएम की घोषणा के बाद इंतजार कर रहे हैं कि भर्ती अधिसूचना में संशोधन होने पर वह आवेदन कर सकें, लेकिन अभी तक लिखित आदेश प्राप्त न होने के चलते 45 वर्ष की आयु सीमा पार कर चुके अभ्यर्थियों में आवेदन को लेकर संशय बना हुआ है।
विज्ञापन

सीएम की घोषणा से हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिली है, जो कि भर्ती के इंतजार में ओवरएज हो गए थे। लगभग चार वर्ष पूर्व टीजीटी की कमीशन के माध्यम से भर्ती हुई थी। चार वर्ष पूर्व हुई भर्ती के बाद कर्मचारी चयन आयोग 2023 में भंग हो गया। इसके बाद प्रदेश सरकार की ओर से हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग को गठित किया गया है। पेपर लीक मामले के चलते बीते अढाई वर्षों में यह पहली नई भर्ती आयोग की ओर से आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन

अब राज्य चयन आयोग ने टीजीटी आर्ट्स, मेडिकल और नॉन मेडिकल के 937 पदों को भरने के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया है। इस विज्ञापन में अधिकतम आयु सीमा 45 तय की गई है। ऐसे में ओवरएज हो चुके बेरोजगारों ने इस आयु सीमा को बढ़ान की मांग उठाई थी। सीएम सुक्खू ने कांगड़ा दौरे के दौरान बीते चार जून को इस आयु सीमा को दो वर्ष बढ़ाकर 47 वर्ष करने का ऐलान किया। उन्होंने कार्मिक विभाग को इस विषय पर जल्द आयोग को दिशानिर्देश जारी करने के लिए भी कहा है, लेकिन अभी तक आयोग चिट्ठी के इंतजार में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
उम्मीद है कि एक-दो दिन के भीतर इस विषय पर आयोग को लिखित आदेश मिल जाएंगे। पात्र अभ्यर्थियों को जरूर मौका मिलेगा। अभी आवेदन के लिए काफी दिन बाकी है। सरकार से निर्देश मिलते ही आयोग सूचना को सार्वजनिक करेगा।
-विक्रम महाजन, सचिव, हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed