{"_id":"5750128a4f1c1b7d2810b78c","slug":"vyapar-mandal-calls-for-two-hours-strike-on-bus-stand-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ जून को दो घंटे की हड़ताल पर रहेंगे कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ जून को दो घंटे की हड़ताल पर रहेंगे कारोबारी
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, सुजानपुर
Updated Thu, 02 Jun 2016 06:11 PM IST
विज्ञापन
हड़ताल।
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस अड्डा सुजानपुर के स्थानांतरण को लेकर व्यापार मंडल सुजानपुर लामबंद हो गया है। बस अड्डे के स्थानांतरण को लेकर व्यापार मंडल ने आठ जून को दो घंटे की हड़ताल करने का निर्णय लिया है। सुबह 9 से 11 बजे तक कोई भी कारोबारी अपनी दुकानें नहीं खोलेगा।
विज्ञापन
इस दौरान शांतिपूर्वक हड़ताल की जनसभा का आयोजन किया जाएगा। डोली में प्रस्तावित बस अड्डा के निर्माण को लेकर व्यापार मंडल सुजानपुर की बैठक का आयोजन किया है।
विज्ञापन
बैठक में कारोबारियों ने सर्वसम्मति से आठ जून को डोली गांव में प्रस्तावित बस अड्डा के निर्माण को लेकर दुकानें बंद करने का निर्णय लिया है। सभी दुकानदार आठ जून को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक दुकानें बंद रखेंगे।
विज्ञापन
डोली के ग्रामीण और कारोबारी बस अड्डा के निर्माण को लेकर आमने-सामने हैं। डोली के बाशिंदे बस अड्डा का निर्माण डोली में करवाना चाहते हैं, जबकि सुजानपुर के कारोबारी वर्तमान बस अड्डा में ही इसे बनाने की मांग पर अड़े हैं। दोनों बस अड्डा निर्माण को लेकर हस्ताक्षर अभियान भी शुरू कर चुके हैं।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष शौलेंद्र गुप्ता ने कहा कि व्यापार मंडल ने सर्वसम्मति से हड़ताल करने का निर्णय लिया है। आठ जून को दुकानें सुबह 9 से 11 बजे तक बंद रहेंगी।