फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Vivek Sharma ahead in amateur chess competition

Hamirpur (Himachal) News: एमेच्योर शतरंज प्रतियोगिता में विवेक शर्मा आगे

Sun, 29 Jan 2023 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Vivek Sharma ahead in amateur chess competition
डीएवी पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में रविवार को राज्य एमेच्योर, राज्य रैपिड तथा राज्य ब्लिट्ज तीन शतरंज प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया। इनका शुभारंभ जिला हमीरपुर शतरंज संघ के पूर्व अध्यक्ष पंकज शर्मा ने किया। यह प्रतियोगिताएं प्रदेश राज्य शतरंज संघ के तत्वावधान में 31 जनवरी तक होंगी। इस अवसर पर हमीर चेस एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष व प्रतियोगिता निदेशक विजय पाल सिंह सोहारू, उपाध्यक्ष व चीफ आर्बिटर किशन चंद, मंडी जिले से सीनियर नेशनल आर्बिटर राज कुमार शर्मा, राष्ट्रीय आर्बिटर हंस राज ठाकुर तथा बिलासपुर शतरंज संघ के उपाध्यक्ष सुखदेव गर्ग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

हमीर चेस एसोसिएशन ने मुख्यातिथि तथा अन्य जिलों से आए मेहमानों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। प्रतियोगिताओं के पहले दिन एमेच्योर के तीन दौर करवाए गए। इसमें 42 खिलाड़ियों ने भाग लिया। पहले स्थान पर धर्मशाला के विवेक शर्मा, दूसरे स्थान पर मंडी के जतिन शर्मा तथा तीसरे स्थान पर बिलासपुर के आदित्य गर्ग चल रहे हैं। एमेच्योर प्रतियोगिता में कुल छह दौर होंगे। बाकी के तीन दौर कल खेले जाएंगे। कल शाम को ही ब्लिट्ज प्रतियोगिता भी करवा दी जाएगी। इसके लिए प्रविष्टियां की जा रही हैं। रैपिड प्रतियोगिता 31 जनवरी को करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed