{"_id":"679787cbaaf2d1d7970d36fe","slug":"villagers-upset-due-to-road-breaking-during-nh-construction-work-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-146753-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: एनएच निर्माण कार्य के दौरान रास्ता टूटने से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: एनएच निर्माण कार्य के दौरान रास्ता टूटने से ग्रामीण परेशान
Tue, 28 Jan 2025 07:46 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 28 Jan 2025 07:46 AM IST
विज्ञापन
संपर्क रास्ता टूटने से दिव्यांग आशा को सड़क तक पहुंचाना बना चुनौती। -स्रोतः जागरूक पाठक
टौणीदेवी (हमीरपुर)। एनएच 03 के निर्माण कार्य के दौरान टौणीदेवी तहसील भवन के पास बाईपास का काम शुरू हो गया है। निर्माण कार्य के कारण तहसील कार्यालय को जाना वाला रास्ता भी टूट गया है। इससे कार्यालय आने वालों के साथ ही यहां आठ से 10 घरों में रहने वाले लोग भी प्रभावित हो रहे हैं।
रास्ता टूटने के कारण अब लोगों को अपनी गाड़ियां दूर खड़ा करने के बाद पैदल कार्यालय सहित घरों तक पहुंचना पड़ रहा है। छत्रैल गांव के मस्त राम ने कहा कि वह भी इस रास्ते का प्रयोग करते हैं, जिसे निर्माण कंपनी ने तोड़ डाला। एनएच कंपनी की कारगुजारी अब दिव्यांग पत्नी आशा के लिए मुसीबत बन गई है।
मस्त राम ने बताया कि टौणीदेवी तहसील भवन के साथ ही उन्होंने नया मकान बनाया था कि यहां सड़क, बिजली, पानी की सारी सुविधाएं हैं। मगर अब रास्ते के टूटने से उन्हें काफी दिक्कत हो गई है। पत्नी को उपचार के लिए कहीं ले जाना हो तो मुश्किल हो रही है। गांव के लोगों ने भी एनएच कंपनी से मांग की है कि रास्ते की समस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन
उधर, एनएच निर्माण कंपनी के सुपरवाइजर श्रीकांत को बताया कि वह मौके पर जाकर स्थल को देख रहे हैं। रास्ते की समस्या के हल करने के प्रयास किए जाएंगे।