{"_id":"676403eb1cb8514dec057af8","slug":"villagers-meet-deputy-commissioner-on-water-problem-demand-for-laying-big-pipeline-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-143696-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पानी की समस्या पर उपायुक्त से मिले ग्रामीण, बड़ी पाइपलाइन बिछाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पानी की समस्या पर उपायुक्त से मिले ग्रामीण, बड़ी पाइपलाइन बिछाने की मांग
Fri, 20 Dec 2024 03:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 20 Dec 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
देई का नौण, कुठेड़ा, टिब्बी, री और चबूतरा पंचायतों के प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन
बोले, पाइपलाइन छोटी होने से नहीं मिलेगा पर्याप्त पर्याप्त
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। टिक्कर चलोखर उठाऊ पेयजल परियोजना की पाइपलाइन बड़ी करने के लिए वीरवार को ग्रामीण उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह से मिले। इस दौरान देई का नौण, कुठेड़ा, टिब्बी, री और चबूतरा पंचायत के लोगों ने उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा।
उन्होंने कहा कि टिक्कर चलोखर उठाऊ पेयजल परियोजना में चार इंच की पाइपलाइन डालने के बजाय ढाई इंच की लाइन बिछाई जा रही है, जो की सही नहीं है। प्रतिनिधिमंडल में मौजूद लोगों सिमरो देवी, कांता, रेखा कुमारी, सुलोचना देवी और यशपाल ने कहा कि छोटी पाइपलाइन से पंचायत को पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाएगी।
पांच पंचायतों में 20 गांव आते हैं, जिनमें लोगों की संख्या अधिक है। हर घर में पानी का कनेक्शन है । इस कारण छोटी लाइन से उन्हें पर्याप्त मात्रा में जलापूर्ति नहीं हो पाएगी। उन्होंने कहा कि बड़सर, हमीरपुर, जाहू में पानी की सप्लाई दिन में दो बार तो कहीं पूरा दिन ही चली रहती है, लेकिन वर्तमान में उनकी पंचायतों को तीसरे दिन पानी की आपूर्ति की जा रही है। ऐसे में पेयजल पाइप लाइन को अपग्रेड करने की जरूरत है। जल शक्ति विभाग की ओर से पंचायतों को रोजाना चार घंटे पानी देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
कोट
-पांच पंचायतों के लिए ढाई इंच की लाइन डाली जा रही है जो कि सही नहीं है। इन दिनों पंचायतों में तीसरे दिन जलापूर्ति की जा रही है। पेयजल समस्या का समाधान करने के लिए उन्हें बड़सर, हमीरपुर और जाहू की तरह नियमित जलापूर्ति होनी चाहिए।
रंजन कुमार, पूर्व प्रधान देई का नौण