{"_id":"67dd74d72331810ec704bce9","slug":"villagers-angry-over-road-breaking-stopped-company-vehicles-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-151163-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सड़क तोड़ने पर भड़के ग्रामीण, कंपनी की गाड़ियों को रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सड़क तोड़ने पर भड़के ग्रामीण, कंपनी की गाड़ियों को रोका
Sat, 22 Mar 2025 04:44 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 22 Mar 2025 04:44 AM IST
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग तीन हमीरपुर-मंडी वाया अवाहदेवी के निर्माण में लगी कंपनी ने मुख्य मार्ग को तोड़ दिया, जिस पर स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को बाईपास के पास कंपनी की गाड़ियों को रोक दिया। मुख्य मार्ग को तोड़ने पर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। यह सड़क हमीरपुर की ओर से सीधी अवाहदेवी कस्बे को आती थी लेकिन तीन माह पूर्व संगरोह खुर्द से बाईपास बना दिया गया है और पुरानी सड़क को तोड़ दिया गया है। इस स्थान पर पैदल भी नहीं चल सकते हैं और संगरोह खुर्द से अवाहदेवी कस्बे तक सैकड़ों दुकानें व रिहायशी मकान हैं। लोगों को सड़क टूटने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
अगर किसी को हमीरपुर की ओर जाना हो तो कस्बे के एक मात्र तंग मार्ग से होकर जाना पड़ता है और हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। दुकानों में ग्राहकों की आवाजाही भी बंद हो गई है। दुकानदारों रमेश सोनी, पवन शर्मा, रीना देवी कल्पना देवी, यशवंत सिंह, सुदेश शर्मा, लेखराज, जगदीश चंद, चमन लाल, मनोज कुमार आदि ने कहा कि उन्होंने इससे पहले सांसद अनुराग ठाकुर से भी सड़क को खुलवाने के लिए अपील की थी लेकिन कंपनी ने उनकी भी नहीं सुनी। शुक्रवार को सुबह दस बजे बाईपास पर कंपनी की गाड़ियों को रोकना शुरू कर दिया। कंपनी के अधिकारियों ने करीब चार दिन में मार्ग को खोलने का आश्वासन दिया, तब जा कर गाड़ियों को छोड़ा गया। एनएच निर्माण कंपनी के साइट इंचार्ज अंकित सिंह ने कहा कि काम का जायजा लेने के लिए इंजीनियर को भेज दिया गया है। जल्दी सड़क को चालू कर दिया जाएगा।