फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Vicious people withdrew Rs 3.95 lakh from government employee's account

सरकारी कर्मचारी के खाते से शातिरों ने निकाले 3.95 लाख रुपये

Wed, 18 May 2022 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Vicious people withdrew Rs 3.95 lakh from government employee's account
Vicious people withdrew Rs 3.95 lakh from government employee's account
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत शहर की एक निकटवर्ती पंचायत में शातिरों ने एक सरकारी कर्मचारी के खाते से करीब चार लाख रुपये धोखे से निकाल लिए। पीड़ित व्यक्ति ने नादौन थाना में इस संबंध में मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसे एक फोन आया, जिसमें बताया गया कि उसका फोन हैक हो गया है और वह उसे इस कठिनाई से बचा सकता है। पीड़ित व्यक्ति फोन करने वाले के झांसे में आ गया और जैसे-जैसे शातिर ने उससे पूछा, उसी तरह से पीड़ित मैसेज भेजता रहा।
विज्ञापन

इस दौरान शातिर ने व्यक्ति के खाते की जानकारी भी हासिल कर ली। पीड़ित को इस बात का पता तब चला जब उसके खाते से पैसे निकलने का मैसेज आया। मैसेज पढ़कर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसके खाते से तब तक 3,95,000 रुपये की निकासी हो चुकी थी। पीड़ित व्यक्ति एक सरकारी विभाग में कार्यरत है।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी योगराज ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि फोन पर इस तरह की किसी भी प्रकार की कॉल आने पर किसी के झांसे में न आएं और अपनी व्यक्तिगत या फोन से संबंधित जानकारी किसी के साथ शेयर न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed