फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Vicious people cut 12 sandalwood trees in Ward five of Bela Gram Panchayat

Hamirpur (Himachal) News: ग्राम बेला पंचायत के वार्ड पांच में चंदन के 12 पेड़ों पर चली कुल्हाड़ीग्राम पंचायत बेला के वार्ड पांच में चंदन के 12 पेड़ काट ले गए शातिर

Thu, 12 Jan 2023 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Vicious people cut 12 sandalwood trees in Ward five of Bela Gram Panchayat
नादौन से सटी बेला पंचायत में काटे गए चंदन के पेड़। - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल मुख्यालय नादौन से सटी बेला पंचायत के घने जंगल में निजी भूमि से चंदन के 12 पेड़ काटकर शातिर ले गए हैं। निजी भूमि मालिकों सत्या देवी, प्रदीप शर्मा, पवन शर्मा, अश्वनी व रविकांत ने कहा कि काटे गए पेड़ों की कीमत लाखों में है। प्रदीप ने कहा कि वीरवार दोपहर के समय जब वह भूमि की तरफ जंगल में गए तो देखा कि एक के बाद एक पेड़ काटा गया था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि घना जंगल होने के कारण वे और परिजन कभी-कभार ही इस तरफ जाते हैं। उनके परिवार को करीब 10 कनाल भूमि यहां दी गई है। जबकि, गांव के अन्य पांच परिवारों को भी यहां भूमि दी गई है। उन्होंने आशंका जताई है कि अन्य परिवारों की भूमि पर भी चंदन के पेड़ काटे गए हैं। प्रदीप ने कहा कि इस घने जंगल में पहुंचना आसान नहीं है और यहां से इस तरह पेड़ काट कर ले जाना एक या दो दिन का काम नहीं हो सकता। चोरों ने इस काम के लिए काफी दिन लगाए हैं। उन्होंने कहा कि काटे गए पेड़ों का आकलन लगाया जा रहा है। इसके बाद ही पुलिस को शिकायत की जाएगी। वहीं, थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने कहा कि अभी उनके पास कोई लिखित शिकायत नहीं आई है, फिर भी पुलिस इस मामले की छानबीन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed