{"_id":"62586075453d2429522d1acb","slug":"vice-president-gave-tips-to-panchayat-representatives-to-work-on-nine-goals-hamirpur-hp-news-sml4057169180","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत प्रतिनिधियों को उपराष्ट्रपति ने नौ लक्ष्यों पर कार्य करने के दिए टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत प्रतिनिधियों को उपराष्ट्रपति ने नौ लक्ष्यों पर कार्य करने के दिए टिप्स
विज्ञापन
दिल्ली में आयोजित सेमिनार में मौजूद कांगू पंचायत के प्रतिनिधि।
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगू (हमीरपुर)। आजादी के अमृत महोत्सव के आईकॉनिक सप्ताह के तहत दिल्ली विज्ञान भवन में आयोजित सेमिनार में विकास खंड नादौन की ग्राम पंचायत बढेड़ा के प्रधान और उपप्रधान, ब्लॉक नादौन के पंचायत उपनिरीक्षक सहित देशभर के करीब 1716 पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने उपस्थित प्रतिनिधियों को कहा कि पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करना है तो सबसे पहले अपनी पंचायतों को सुदृढ़, मजबूत, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना होगा। पंचायत के हर गांव में नौ बिंदुओं पर कार्य करना होगा।
इसमें सुशासित गांव, महिला हितैषी गांव, गरीबी मुक्त गांव, स्वस्थ गांव, बाल हितैषी गांव, जल पर्याप्त गांव, स्वच्छ और हरित गांव और आत्म बुनियादी ढांचा के लक्ष्य को सुनिश्चित करने के लिए काम करना होगा। इसके बाद उपस्थित केंद्रीय पंचायती राज मंत्री गिरीराज सिंह ने भी प्रतिनिधियों को इस आईकॉनिक सप्ताह के पहले चरण में भाग लेने पर बधाई दी और कहा कि आप भाग्यशाली हैं जिन्हें इस राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सेमिनार में भाग लेने का मौका मिला है। इस दौरान उपस्थित प्रतिभागियों ने भी अपने विचार साझा किए।
भारत सरकार के पंचायत राज विभाग के सचिव सुनील कुमार ने कहा कि बहुत जल्द पंचायत प्रतिनिधियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप तैयार किया जाएगा। इसमें केंद्र सरकार के साथ पंचायती राज के अधिकारियों को जोड़ा जाएगा। पल-पल की जानकारी इस ग्रुप के माध्यम से साझा की जाएगी। सेमिनार के उपरांत पंचायत प्रतिनिधियों ने ऐतिहासिक स्थलों लोटस टैंपल, राष्ट्रीय संग्रहालय, इंडिया गेट, दिल्ली का लाल किला आदि का भ्रमण किया। बढेड़ा पंचायत के प्रधान राजेश शर्मा और उपप्रधान राजेश कुमार ने कहा है कि इस सेमिनार में पंचायती राज संस्थाओं को चुस्त और दुरुस्त बनाने के टिप्स देश के उपराष्ट्रपति सहित भारत के पंचायती राज मंत्री ने दिए।