फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Veterinarian became expert in the method of artificial insemination

Hamirpur (Himachal) News: कृत्रिम गर्भाधान करवाने की विधि में निपुण हुए पशु चिकित्सक

Sat, 04 Jan 2025 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 04 Jan 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। बकरियों में जल्द ही कृत्रिम गर्भाधान करवाया जाएगा, जिसके लिए पशुपालन विभाग की ओर से वरिष्ठ पशु चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन

प्रशिक्षित वरिष्ठ पशु चिकित्सक अब अन्य पशु चिकित्सकों को प्रशिक्षण देंगे, ताकि बकरियों के कृत्रिम गर्भाधान की प्रक्रिया जल्द शुरू किया जा सके। बकरी प्रजजन केंद्र ताल में पांच वरिष्ठ पशु चिकित्सकों को बीते दिन कृत्रिम गर्भाधान का प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण के दौरान वरिष्ठ पशु चिकित्सकों को कृत्रिम गर्भाधान के दौरान बरते जाने वाली सावधानियों के साथ तमाम जानकारी साझा की हैं।
कृत्रिम गर्भाधान शुरू करने के लिए जिला के 16 पशु चिकित्सालयों में करीब 1100 टीके उपलब्ध करवाए गए हैं। इन टीकों के माध्यम से बीटल और जमुनापारी नस्ल की बकरियां की पैदावार होगी। एक बकरी के कृत्रिम गर्भाधान पर 25 रुपये का खर्च आएगा। बीटल और जमुनापारी नस्ल की बकरियां दूध और मांस उत्पादन के लिए उपयुक्त मानी जाती हैं। कृत्रिम गर्भाधान से अच्छी नस्ल के मेमने पैदा होंगे, जिससे पशुपालकों की आय में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन


कोट

पांच वरिष्ठ पशु चिकित्सकों को कृत्रिम गर्भाधान करवाने का प्रशिक्षण दिया गया है। यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद चिकित्सक अन्य पशु चिकित्सकों को प्रशिक्षित करेंगे। जल्द ही बकरियों में कृत्रिम गर्भाधान शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संजीव कालिया, सहायक निदेशक, बकरी प्रजनन केंद्र, ताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed