फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Vehicles kept crawling on Una-Hamirpur NH for six hours

Hamirpur (Himachal) News: ऊना-हमीरपुर एनएच पर छह घंटे तक रेंगते रहे वाहन

Tue, 02 Sep 2025 07:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 02 Sep 2025 07:25 AM IST
विज्ञापन
Vehicles kept crawling on Una-Hamirpur NH for six hours
हमीरपुर ऊना राष्ट्रीय राजमार्ग 503 ए पर कैंची मोड़ के समीप हुआ भूस्खलन होने के बाद  लगा जाम। सं
चंडीगढ़, दिल्ली जाने वाले यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी
विज्ञापन

तीन जगहों पर एक साथ भूस्खलन होने के कारण बंद हो हुई सड़क
गलू के समीप कैंची मोड पर दूसरी बार हुआ भूस्खलन, छह घंटे बाद हुआ बहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़सर (हमीरपुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग हमीरपुर-ऊना पर वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार सुबह 6:30 बजे के करीब हमीरपुर ऊना राष्ट्रीय राजमार्ग 503 ए पर तीन जगहों पर एक साथ भूस्खलन होने के कारण मुख्य सड़क पूरी तरह बंद हो गई है। मूसलाधार बारिश के बीच गलू के समीप कैंची मोड के साथ साथ तीन किलोमीटर के अंदर ही करीब पांच से छह स्थानों पर एक साथ भूस्खलन हुआ। इससे पत्थर और पेड़ मलबे के साथ सड़क पर आ गए।
सड़क के बंद होने के कारण ऊना से हमीरपुर और हमीरपुर से ऊना आने जाने वाले वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। छह घंटे तक राष्ट्रीय मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रही। दोपहर 12:30 बजे के बाद एनएचआई के कर्मचारियों ने जेसीबी की सहायता से सड़क को खोला। इसके बाद हर तरह के वाहनो की आवाजाही शुरू हो पाई। सड़क बंद होने से चंडीगढ़, दिल्ली की ओर जाने वाली निगम की बसें जाम में फंसी रही। इससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ बड़सर से शाहतलाई सड़क हरसौर पुल के पास, शाहतलाई से बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध सेऊ के पास, बड़सर से चंबेह सड़कों पर भी पेड़ गिरने और भूस्खलन होने के कारण यातायात प्रभावित हुआ। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विभाग की ओर से सभी सड़कों को खुलवा दिया गया है।
विज्ञापन

कोट
हमीरपुर ऊना राष्ट्रीय राजमार्ग 503 ए को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। उपमंडल स्तर पर जहां सड़कें बंद हैं उन्हें खोलने का कार्य किया जा रहा है ताकि ग्रामीणों को परेशानी का सामना न करना पड़े।-राजेंद्र गौतम, एसडीएम बड़सर

हमीरपुर ऊना राष्ट्रीय राजमार्ग 503 ए पर कैंची मोड़ के समीप हुआ भूस्खलन होने के बाद  लगा जाम। सं

हमीरपुर ऊना राष्ट्रीय राजमार्ग 503 ए पर कैंची मोड़ के समीप हुआ भूस्खलन होने के बाद  लगा जाम। सं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed