फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Vacant posts of physical teachers in 70 schools

Hamirpur (Himachal) News: 70 स्कूलों में शारीरिक शिक्षकों के पद रिक्त

Sun, 23 Jun 2024 05:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 05:06 PM IST
विज्ञापन
अगस्त में स्कूलों में शुरू होंगी अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

बिना शारीरिक शिक्षकों के स्कूलों मेें कैसे तैयार होंगे खिलाड़ी
अधिकांश स्कूलों में वर्षों से नहीं हुई शिक्षकों की नियुक्ति
अभिभावकों में रोष, स्कूलों में शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। एजुकेशन हब हमीरपुर के 70 स्कूलों में शारीरिक शिक्षकों के पद खाली चल रहे हैं। इससे विद्यार्थियों को खेलों का प्रशिक्षण लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूलों में शारीरिक शिक्षकों के न होने से विद्यार्थी खेलकूद गतिविधियों में लगातार पिछड़ रहे हैं। अधिकांश स्कूलों में पिछले पांच से छह वर्षों से शारीरिक शिक्षकों के पद खाली हैं। वहीं, किसी भी स्कूल में बीते तीन वर्षों में किसी भी नए शारीरिक शिक्षक की नियुक्ति नहीं हो पाई है। अभिभावकों प्रकाश, जीवन कुमार, नरेश कुमार, पुष्पा देवी, रेखा कुमारी आदि ने कहा कि जिले के स्कूलों में शारीरिक शिक्षकों के पद लंबे समय से खाली हैं। उचित प्रशिक्षण न मिल पाने के कारण विद्यार्थी चाह कर भी खेल प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। अगस्त से स्कूलों में खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू होंगी, लेकिन रिक्त पदों ने अभिभावकों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। अभिभावकों ने कहा कि वह इससे पहले भी कई बार स्कूल प्रबंधन समिति की बैठकों में शिक्षा विभाग को रिक्त पदों के बारे में अवगत करवा चुके है। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। स्कूल में उचित प्रशिक्षण न मिल पाने के कारण विद्यार्थी हर वर्ष खेल प्रतियोगिताओं में पिछड़ रहे हैं। उनमें दिन-प्रतिदिन खेलकूद गतिविधियों में भाग लेने की इच्छा भी समाप्त हो रही है। इस संबंध में उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक अनिल कौशल ने कहा कि स्कूलों में शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। स्कूलों में सभी विद्यार्थियों को खेल गतिविधियां सुचारु रूप से करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed