फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Union Minister Anurag inaugurated PNB branch in Jolsapar

Hamirpur (Himachal) News: केंद्रीय मंत्री अनुराग ने जोलसप्पड़ में किया पीएनबी शाखा का लोकार्पण

Mon, 11 Mar 2024 06:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 11 Mar 2024 06:49 AM IST
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर )। केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने रविवार को जोलसप्पड़ में निर्माणाधीन डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के पास पंजाब नेशनल बैंक की शाखा का लोकार्पण किया। उन्होंने रिबन काटकर नई शाखा का उद्घाटन किया। इस मौके पर बैंक के अधिकारियों ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि को टोपी व शाल भेंट करके सम्मानित किया। यह पंजाब नेशनल बैंक हमीरपुर सर्किल की 77वीं शाखा है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के समीप एक रिकॉर्ड समय के अंदर बैंक की शाखा खोलने का कार्य किया गया है। क्षेत्र वासियों से अतिरिक्त मेडिकल कॉलेज में इलाज करवाने आने वाले मरीजों को भी इसका लाभ मिलेगा। मेडिकल कॉलेज जोकि 400 करोड़ की धनराशि से बनकर लगभग तैयार हो चुका है, यह भी मोदी सरकार की ही देन है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखना जरूरी है, क्योंकि नशा मुक्त समाज ही सुरक्षा युक्त हो सकता है। युवा नशे की ओर न जाएं इसीलिए खेल महाकुंभ जैसे आयोजन करवाए जा रहे हैं। युवा अपनी एनर्जी को खेल प्रतिस्पर्धा में लगाएं। इस मौके पर पीएनबी बैंक के अंचल प्रबंधक प्रमुख नरेश कुमार गर्ग, मंडल प्रमुख अरविंद कुमार सरोच, जिला अग्रणी प्रबंधक लक्ष्मी नारायण व शाखा प्रबंधक वरिंदर के अतिरिक्त भाजपा के पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री, प्रदेश आयुष चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ अशोक शर्मा के अलावा भाजपा कार्यकर्ता एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले जोलसप्पड़ पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed