फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Uncontrolled car hits vehicle parked on roadside, woman injured

Hamirpur (Himachal) News: अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़े वाहन को मारी टक्कर, महिला चपेट में आई

Mon, 19 Feb 2024 01:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के अंतर्गत ब्लॉक चौक बिझड़ी में दोपहर के समय बिझड़ी से सलौणी की ओर जा रही अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़े वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर से वाहन आयुर्वेदिक अस्पताल की दीवार से टकराकर हवा में लटक गया।
विज्ञापन


इस दौरान सड़क किनारे पैदल चल रही महिला भी कार की चपेट में आ गई। हादसे में महिला को हल्की चोटें लगी हैं। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दुर्घटना स्थल की ओर भागे। मौके पर पुलिस टीम पहुंची लेकिन दोनों वाहन मालिकों के बीच आपसी समझौता होने के कारण मामला दर्ज नहीं हो पाया है। बिझड़ी पुलिस चौकी में तैनात एएसआई अनिल शर्मा का कहना है कि मौके पर पुलिस गई थी लेकिन वाहन मालिकों ने आपसी समझौता कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed