{"_id":"63a88d81a097eb60f44850fb","slug":"unclaimed-dogs-injured-the-girl-child-in-ward-seven-of-nap-hamirpur-hamirpur-hp-news-sml4319486123","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नप हमीरपुर के वार्ड सात में लावारिस कुत्तों ने बच्ची को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नप हमीरपुर के वार्ड सात में लावारिस कुत्तों ने बच्ची को किया घायल
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर सात में फिर लावारिस कुत्तों ने छह वर्ष की बच्ची पर हमला किया। घटना में बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई। यह बच्ची प्रवासी परिवार से संबंध रखती है। घायल बच्ची के पिता की भी मौत हो गई है और उसकी मां ही दोनों बच्चों का पालन पोषण करती है। बच्ची की मां हमीरपुर शहर में मजदूरी का कार्य करती है।
25 नवंबर को नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड आठ में लावारिस कुत्तों ने दो वर्षीय बच्ची को नोचकर मार डाला था। वहीं, एक माह के भीतर ही लावारिस कुत्तों ने एक और बच्ची को नोच डाला। घायल लड़की का परिवार गरीब है और रैबीज का टीका लगवाने के लिए भी उनके पास पैसे नहीं हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों ने इस परिवार की मदद करने के नगर परिषद और प्रशासन से मांग उठाई है। वहीं, घायल बच्ची मनीषा की मां राम कुमारी ने कहा कि उनकी बेटी दूसरी कक्षा में पढ़ती है और अचानक लावारिस कुत्तों ने उसे नोच दिया।
उन्होंने कहा कि अकेले ही वह अपने दोनों बच्चों का पालन पोषण करती हैं और अब उनके पास इतने रुपये नहीं है कि बच्चे का इलाज करवा पाए। नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर सात के स्थानीय निवासी अनमोल कुमार और कमल किशोर ने कहा कि स्कूल जाते वक्त बच्ची को कुत्ते ने काटा है। नगर परिषद और प्रशासन को इस परिवार की मदद करनी चाहिए। इस बारे में नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज कुमार मिन्हास ने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में है। समस्या से निपटने के लिए नगर परिषद हमीरपुर ने अपने कर्मचारी ट्रेनिंग के लिए बिलासपुर भेजे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस समस्या के समाधान के लिए कार्य किया जाएगा।