फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Ultrasound clinics to be inspected : SP

अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण जरूरी : एसपी

Thu, 24 Nov 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 24 Nov 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound clinics to be inspected : SP
ultrasound - फोटो : DEMO Pics

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कन्या भ्रूण हत्या पर पूर्णतया अंकुश लगाने के लिए अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक अजय बौद्ध ने वीरवार को हमीर भवन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यशाला में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कहा कि हमीरपुर में शून्य से छह वर्ष आयु वर्ग के लिंगानुपात में बीते छह माह में काफी सुधार हुआ है।

विज्ञापन


पिछले साल जहां जिला में छह वर्ष तक के आयु वर्ग में लिंगानुपात एक हजार बेटों के मुकाबले 887 बेटियां थीं, यह अब बढ़कर एक हजार बेटों पर 920 बेटियां हो गया है। तीन महीनों में यह अनुपात बढ़कर 972 रहा जो लिंगानुपात सुधार की दिशा में सकारात्मक पहल है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लिंगानुपात में असमानता को खत्म करने के लिए हमीरपुर जिला में समेकित बाल विकास सेवाएं विभाग ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान आरंभ किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी गर्भवती महिलाओं को 70  दिन से पहले अपना पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले तीन माह में 1338 गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण हुआ है जिसमें 1202 महिलाओं ने 70 दिन से पहले पंजीकरण करवाया है। साथ ही तीन माह में 1716 बच्चों ने जन्म लिया है जिसमें 875 लड़के और 841 लड़कियों ने जन्म लिया है।


उन्होंने कहा कि इस अनुपात में सुधार के लिए अभी और प्रयास करने होंगे। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी वंदना चौहान, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र भारद्वाज समेत समेकिल बाल सेवाएं विभाग के अधिकारियों, शिक्षा विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed