{"_id":"6a513f2b65508e1f7709c5d4","slug":"uhal-and-barada-to-get-new-patwar-ghars-next-month-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-200348-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: ऊहल और बराड़ा को अगले माह मिलेंगे नए पटवार घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: ऊहल और बराड़ा को अगले माह मिलेंगे नए पटवार घर
Sun, 12 Jul 2026 12:08 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:08 PM IST
विज्ञापन
ऊहल (हमीरपुर)। ऊहल और बराड़ा में बन रहे नए पटवार घरों का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। दोनों भवनों का करीब 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।
शेष फिनिशिंग कार्य और अन्य औपचारिकताएं अगले कुछ सप्ताह में पूरी कर ली जाएंगी। तहसीलदार बमसन सौरभ धीमान ने बताया कि अगले माह तक दोनों भवन आम जनता की सुविधा के लिए तैयार हो जाएंगे।
दोनों पटवार घरों के निर्माण पर करीब 10-10 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। लंबे समय से पुराने और जर्जर भवनों में राजस्व संबंधी कार्य संचालित होने के कारण कर्मचारियों और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसके चलते नए भवनों का निर्माण शुरू किया गया।
नए पटवार घरों में पर्याप्त स्थान, बेहतर बैठक व्यवस्था और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे राजस्व रिकॉर्ड, इंतकाल सहित अन्य कार्य अधिक व्यवस्थित तरीके से हो सकेंगे और लोगों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।